
शातिर बदमाश/चोरों को गिरफ्तार करने में नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने निभाई भूमिका, शातिर बदमाशों को पहुंचाया सलाखों के अंदर,
‼️ सुल्तानपुर।चंद रोज पूर्व शहर के दरियापुर स्थित एक मैरिज हॉल के सामने से उड़ाई थी चार पहिया वाहन, आखिरकार मुखबिरी के जरिए पुलिस ने शातिर चोरो को पिकअप समेत धर दबोचा है।जब पुलिस ने मामले में पड़ताल की तो पता चला कोतवाली नगर का शातिर चोर है जिसके कारनामों से दर्जनों फाइलें दौड़ रही है। प्रतापगढ़ का चोर सुल्तानपुर में डाला था डेरा
बताया जाता है कि पड़ोसी जनपद प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र का यह शातिर अभियुक्त हर्षवर्धन सिंह पूर्व में कई चोरी के मामलों में नामजद रहा है।उसे नगर कोतवाली में ही करीब एक दर्जन संगीन चोरी के मामलों में पकड़ कर जेल भी भेजा जा चुका है।जैसे ही वो छूटता है फिर कुछ दिन बाद वह अपने पुराने चाल ढाल में आ जाता है।आज फोटो सेशन के दौरान शातिर चोर की फोटो कैमरे में कैद हो गई ।
चोर का पार्टनर नारायणपुर मोहल्ले का रहने वाला है शिवम सिंह (सुल्तानपुर) बताया जाता है कि शातिर चोर ने वाहन को उड़ा कर अपने नारायणपुर स्थित घर पर रखा था।पिकअप को पर्दे से ढका था लेकिन नीचे से वाहन का नम्बर दिख रहा था आसपास के मोहल्ले से मुखबिरी हो गई।फिलहाल पुलिस ने दोनों साथियों से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया। तीसरा चोर मोबाइल और कट्टे के साथ दबोचा गया(सुल्तानपुर) पुलिस ने दूसरे मुकदमे में एक शातिर चोर को मोबाइल समेत धर दबोचा है।तलाशी लेने पर कट्टा भी मिला है।पुलिस ने पूरे नथऊ भदैया(थाना लंभुआ) के शातिर चोर धर्मेंद्र मिश्रा पुत्र सुग्रीव मिश्रा को जेल भेज दिया है।इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में दरोगा मृदुल मयंक पांडे, निरालानगर चौकी प्रभारी नियाजी हुसैन,गभरिया चौकी इंचार्ज विकास गुप्ता आदि रहे।नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया चोरी हुए अन्य वाहनों की भी तलाश की जा रही है, शीघ्र और भी मामलों का खुलासा किया जाएगा।
‼️ पुलिस के गिरफ्त में आए बदमाशों का आपराधिक इतिहास, कोतवाली नगर पुलिस टीम की सक्रियता से मु0अ0सं0 158/2023 धारा 379 भा0द0वि0 मे चोरी हुई वाहन पिकअप तथा मु0अ0स0 0963/2022 धारा 380 भादवि0 मे चोरी हुए मोबाईल के साथ अभियुक्तगण 1.हर्ष वर्धन सिंह उर्फ गोलू पुत्र अभय प्रताप सिंह निवासी ग्राम छतरपुर शिगला थाना अंतू जनपद प्रतापगढ हाल पता ओमनगर थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर 2.शिवम सिंह उर्फ बग्गड पुत्र स्व0 मनोज कुमार निवासी ग्राम नरायनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर तथा अभियुक्त धर्मेन्द्र मिश्रा पुत्र सुग्रीव मिश्रा निवासी पुरे नथऊ भदैया थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर को एक अदद देशी तमचा 315 बोर मय 01 अदद कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
थाना को0नगर पुलिस टीम थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 158/2023 धारा 379 भा0द0वि0 मे दिनांक 22.02.2023 को दुल्हन मैरिज लान के सामने दरियापुर से चोरी हुई वाहन पिकअप वाहन स0 UP44AT3484 को अभियुक्तगण 1.हर्ष वर्धन सिंह उर्फ गोलू पुत्र अभय प्रताप सिंह निवासी ग्राम छतरपुर शिगला थाना अंतू जनपद प्रतापगढ हाल पता ओमनगर थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर 2. शिवम सिंह उर्फ बग्गड पुत्र स्व0 मनोज कुमार निवासी ग्राम नरायनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर के कब्जे से पयागीपुर चौराहे के पास से बरामद किया गया।अभियुक्त हर्ष वर्धन सिंह उर्फ गोलू के कब्जे से एक अदद मोबाईल फोन बरामद हुआ जो थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 0963/2022 धारा 380 भादवि0 से सम्बन्धित है। अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
A.हर्षवर्धन सिंह उर्फ गोलू पुत्र अभय प्रताप सिंह निवासी ग्राम छतरपुर शिगला थाना अंतू जनपद प्रतापगढ हाल पता ओमनगर थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर
अपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0 167/2016 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
2.मु0अ0स0 1000/2018 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
3.मु0अ0स0 0939/2020 धारा 379 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
4. मु0अ0स0 952/2020 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
5.मु0अ0स0 1039/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना को0नगर सुलतानपुर
6.मु0अ0स0 0141/2020 धारा 411/413 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
7.मु0अ0स0 129/2021 धारा 411/413/414/417/465/489/511 भादवि0 थाना रामगंज जनपद अमेठी
8.मु0अ0स0 171/2021 धारा 2/3(1) यू0पी0 गैगस्टर एक्ट थाना रामगंज जनपद अमेठी
9. मु0अ0स0 812/2021 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
10. मु0अ0स0 826/2021 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
11. मु0अ0स0 868/2021 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
12. मु0अ0स0 904/2021 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
13. मु0अ0स0 905/2021 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
14. मु0अ0स0 914/2021 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
15. मु0अ0स0 1035/2020 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
16. मु0अ0स0 158/2023 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
17. मु0अ0स0 0963/2022 धारा 380/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
B. शिवम सिंह उर्फ बग्गड पुत्र स्व0 मनोज कुमार निवासी ग्राम नरायनपुर थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर
1.मु0अ0स0 177/2018 धारा 147/323/506 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
2.मु0अ0स0 0789/2018 धारा 323/342/506 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
3.मु0अ0स0 1070/2018 धारा 504/506 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
4. मु0अ0स0 163/2021 धारा 354/452/504/506 भादवि0 थाना जयसिहपुर जनपद सुलतानपुर
5. मु0अ0स0 179/2021 धारा 504/506/507 भादवि0 थाना जयसिहपुर जनपद सुलतानपुर
6. मु0अ0स0 158/2023 धारा 379/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
7. मु0अ0स0 0963/2022 धारा 380/411 भादवि0 थाना को0नगर सुलतानपुर
3.धर्मेन्द्र मिश्रा पुत्र सुग्रीव मिश्रा निवासी पुरे नथऊ भदैया थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर
1.मु0अ0स0 0309/2021 धारा 60आबकारी अधिनियम थाना लम्भुआ जनपद सुलतानपुर
2.मु0अ0स0 0162/2023 धारा 3/25 आर्म्से एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


