उत्तर प्रदेशगोंडा
Trending

अवैध मादक पदार्थ के साथ इटियाथोक पुलिस ने 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

संवाददाता अय्यूब आलम गोंडा

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री मे संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अभियुक्त विनोद कुमार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 328 ग्राम अवैध गाँजा बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. विनोद कुमार पुत्र बाबूराम निवासी दरियापुर हरदोपट्टी थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु०अ०सं० 88/2023 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोंडा
*बरामदगी-
01. 1 किलो 328 ग्राम अवैध गाँजा।
*गिरफ्तारकर्ता टीम-
उ0नि0 चंद्रशेखर प्रकाश सिंह मय टीम।
इंडिया न्यूज दर्पण

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button