अलीगंजउत्तर प्रदेश
Trending

नदी के किनारे मिले दो दोस्तों के शव, पास में मिलीं जहर की पुड़िया।

अतरौली। पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गाँव धुर्रा प्रेमनगर के जंगल में पोखर के किनारे दो दोस्तों के शव मिलने से अफरातफरी मच गई। शवों के पास कीटनाशक की पुड़िया मिली हैं। इससे जहर खाकर आत्महत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गांव धुर्रा प्रेमनगर निवासी विकास जाट 22 वर्ष पुत्र श्याम सिंह व आंसू शर्मा उर्फ गहरी 19 वर्ष पुत्र रिंकू शर्मा आपस मे दोस्त थे। शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे से दोनों घरों से गायब थे। परिजनों ने काफी तलाश किया मगर उनका कहीं पता नहीं चला। शनिवार सुबह करीब 10 बजे लोग पोखर की तरफ गए तो करीब 20 मीटर की दूरी पर दोनों के शव मिले। सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शवो के पास कीटनाशक दवाओं के खाली रैपर मिले। इससे आशंका है कि दोनों ने जहर का सेवन किया हो। शरीर पर कहीं भी कोई चोट के निशान भी नहीं है। पुलिस के द्वारा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु पंचायत नामा भरकर भिजवाया गया। एसपीआरए पलाश बंसल ने बताया कि मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।जरूरत पड़ने पर बिसरा जांच को भेजा जाएगा। इस मामले में कोई तहरीर परिजनों द्वारा नहीं दी गई है।

संवाददाता अजीत कुमार शर्मा
अतरौली

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button