उत्तर प्रदेशरायबरेली
Trending

सभासद व दो अन्य पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

रायबरेली

शहर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने एक सभासद समेत तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिलाओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस दफ्तर में प्रदर्शन किया। सभी हाथों में नारों लिखी तख्तियां लेकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग कर रहीं थीं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने प्रकरण की जांच सीओ सदर वंदना सिंह को सौंपी है।

शहर क्षेत्र के सैयद राजन किला बाजार की रहने वाली महिला ने एसपी को पत्र देकर बताया कि 27 नवंबर को कुछ दबंग लोगों ने उसके घर पर चोरी का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। जानमाल की धमकी दी। शहर के एक सभासद समेत तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। पीड़िता का कहना है कि सभासद भूमाफिया है। वह गरीबों की जमीन पर कब्जा करता है। सदर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। प्रकरण की जांच सीओ सदर वंदना सिंह कर रही हैं। जांच के बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।

शादी का झांसा देकर किया युवती का यौनशोषण
जगतपुर (संवाद)। क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक युवक ने उससे शादी करने की बात कही थी। शादी का झांसा देकर युवक ने उसका यौन शोषण किया। अब युवक शादी करने से मुकर रहा है। सीओ डलमऊ अशोक सिंह ने बताया कि प्रकरण जानकारी में आया है। जांच कराई जा रही है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button