
बलरामपुर। जनपद में जिलाधिकारी डॉ० महेन्द्र कुमार ने विभिन्न परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कम्पोजिट विद्यालय महेशभारी में पठन-पाठन में लापरवाही पर प्रधानाध्यापक को निलम्बित किए जाने का निर्देश दिया, जबकि एक अन्य प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी डॉ० महेन्द्र कुमार ने शुकवार को विकासखण्ड बलरामपुर में कम्पोजिट विद्यालय महेशभारी, प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर द्वितीय एवं प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर प्रथम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्रों से सवाल पूछकर शैक्षिक गुणवत्ता को जाना। कम्पोजिट विद्यालय महेशभारी में काफी कमियां पाई गईं। शैक्षिक कक्ष की खिड़कियां एवं दरवाजे टूटे पाए गए। मिड डे मील भोजन की गुणवत्ता भी सही नहीं पाई गई। कम्पोजिट ग्रान्ट से मिली धनराशि का सही उपयोग नहीं पाया गया।
जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने पर प्रधानाध्यापक कल्पना वर्मा को निलम्बित किए जाने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर द्वितीय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय में साफ-सफाई पाई गई। बच्चों ने जिलाधिकारी द्वारा पूछे गए सवालों का सही जवाब दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर द्वितीय के निरीक्षण के दौरान कमियां पाई गईं। शौचालय संचालित नहीं पाया गया तथा हैंडवॉश भी खराब पाया गया। जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक कल्पना गुप्ता का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को समस्त कमियों को दूर किए जाने का निर्देश दिया।
रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध
ब्यूरो चीफ बलरामपुर
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


