उत्तर प्रदेश
Trending

दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार को कुचला

 

इंडिया न्यूज़ दर्पण के साथ संवाददाता रविंद्र शर्मा दिल्ली

तेज गति से आ रहे मलबे वाले ट्रक ने स्प्लेंडर बाइक पर आ रहे एक युवक को कुचला जिस की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना 23 फरवरी रात 11:00 बजे शिव मंदिर वजीराबाद अंबेडकर पार्क के समाने की है जगतपुर की तरफ तेज गति से जा रहे एक मलवे वाले ट्रक जिसका नंबर DL1L–X0712 ने सामने से आ रहे मोटरसाइकल सवार युवक को टक्कर मारी जिसकी वजह से उस युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई भीड़ इकट्ठा होने की वजह से मौका देख कर ड्राइवर और क्लीनर मौका ए वारदात पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए तुरंत वजीराबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया और ट्रक को अपने कब्जे में लिया फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई वजीराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी हैं।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button