जनपद गाजियाबाद सरकार के आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश से नगर आयुक्त नितिन गौड़ ने कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में की महत्वपूर्ण बैठक। डूडा विभाग के अधिकारियों एवं सभी बैंकर्स के साथ गहन समीक्षा करते हुए लाभार्थियों को इस योजना के तहत अधिकतम ऋण स्वीकृत करते हुए आत्मनिर्भर बनाने के दिए निर्देश। उन्होनें संबंधित बैंकर्स को निर्देश देते हुये कहा कि पीएम स्वनिधि योजना में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष समयावधि के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों को शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष ऋण स्वीकृति की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नगर आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में नगर आयुक्त ने जो बैंक के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे उनके लिए एस0एल0बी0सी0 को सूचित करने के निर्देश दिए। लीड बैंक मैनेजर एवं समस्त अधिशासी अधिकारियों से अब तक लंबित मामलों का बैंक वार जानकारी ली। उन्होंने सभी संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने नगरपालिका क्षेत्र के लंबित मामलों का संबंधित बैकों से संपर्क बनाकर प्राथमिकता पर निस्तारण करा ले। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव, डिप्टी कलेक्टर निखिल चक्रवर्ती, पी0ओ0 डूडा, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



