उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर
Trending

स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई चतुर्थ दिवस का शुभारंभ

 

शाहजहांपुर 21 फरवरी 2 2023 महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ योगासन के पश्चात प्रार्थना और लक्ष्य गीत के साथ किया गया। शिविर के तीसरे दिन कार्य सत्र में”नशा मुक्त भारत “थीम के साथ ग्राम नवादा इंदेपुर में रैली के माध्यम से बैनर और पोस्टर साथस्वयंसेवियो ने ग्रामीणों को विभिन्न टोलियों के जरिए जागरुक करने का प्रयास किया।स्वयंसेवी सारस्वत पांडे के दिशा निर्देशन में “नशे की लत” नामक विषय पर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया ।जिसमें संध्या शर्मा ,आदित्य मिश्रा, अरुण अभिषेक सिंह हिमांशु सिंह कोमल, सुमित राठौर ने उपस्थित जनसमुदाय को अपने अभिनय कला से प्रेरित किया।कार्यक्रम के बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ आदित्य कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की”हम सभी देश का भविष्य हैं। हमें नशे जैसी चीज़ को एक शौक के रूप में भी प्रयोग नही करना चाहिए। हमें जितना हो सके इससे दूर ही रहना चाहिए और ज्यादातर युवाओं को जागरूक करना चाहिए। अगर हमें एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करना है, तो हमे नशे जैसी चीज को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहिए।”
शिक्षक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ प्रभात शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि”आज के समय में अधिकतर युवा वर्ग नशे की ओर झुक रहा है। युवा जो हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य होते हैं, वे आज नशे की बुरी लत में पढ़कर अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। यहां तक आज के समय में पुरुष तो पुरूष बहुत सी महिलाएं भी नशे की चपेट में आ रही हैं। स्वयंसेवीयो को इस बीमारी को खत्म करने के लिए जागरूकता अभियान निरंतर चलाना चाहिए।”शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ अजीत सिंह चारग ,अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ शालीन कुमार सिंह, जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र ,कॉमर्स संकाय के वरिष्ठ आचार्य डॉ विजय तिवारी ने शिविरार्थियो को अपने उद्बोधन से राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य त्याग ,समर्पण ,सेवा एवं अनुशासन का पाठ पढ़ाया।
शिविर में प्रभा पांडे, रोशनी प्रजापति, उजाला प्रजापति, साक्षी सिंह, वंशिका वर्मा,अभिषेक सिंह, आदित्य मिश्रा आदि स्वयंसेवियों का सराहनीय योगदान रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन शिविरार्थी कोमल ने किया।कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी प्रमोद कुमार यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।*विमलेश कुमार तहसील रिपोर्टर पुवायां*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button