
नकली खाद बनाकर बेचने वाले अपराधियों के पर की गैंगस्टर की कार्यवाही ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री एस.आनन्द के कुशल निर्देशानुसार , पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण मे गैंग बनाकर अपराध कारित करने वाले गम्भीर/खतरनाक प्रवृत्ति के व्यक्तियों की जा रही कार्यवाही के क्रम मे थाना रोजा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की गयी ।
इसी क्रम मे श्री कुवंर बहादुर सिंह प्रभारी निरीक्षक रोजा द्वारा अभियुक्तगण 1.विजय गौड पुत्र स्व0 महेशचन्द शर्मा निवासी पुराना जिला अस्पताल के पास थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर वर्तमान निवासी मो0 चौभुर्जी थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर 2.पंकज मिश्रा पुत्र हरिओम मिश्रा वर्तमान व स्थायी निवासी मकान न0 310 मो0 निसरजई जलालनगर थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर के विरूद्ध थाना रोजा पर गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गयी जिसके सम्बन्ध मे दिनांक 19.02.23 को थाना रोजा पर मु0अ0स0 150/23 धारा उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधि0 1986 की धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्तों द्वारा गिरोह बनाकर अपने व गिरोह के आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए नकली खाद व खतरनाक जहरीली दवाओ के मिश्रण से नकली खाद तैयार कर व फर्जा आधार कार्ड व फर्जी बिल तैयार कर विभिन्न कम्पनियो के नकली खाद तैयार कर किसानो को बेचकर व धोखाधड़ी करके अवैध रुप से धन अर्जित करते हैं । इनके इस कार्य से कृषि सम्पदा नष्ट हो रही है । जिनका स्वतन्त्र रुप से रहना व घूमना जनहित मे उचित नही । अतः अभियुक्त गण उपरोक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। दिनांक 02/10/22 को गिरोह का खुलासा करते हुए अभियुक्त को विजय गौड को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था तथा वर्तमान मे दोनों अभियुक्त जिला कारागार मे निरूद्ध है ।
अभियुक्तो का विवरण : –
1.विजय गौड पुत्र स्व0 महेशचन्द शर्मा निवासी पुराना जिला अस्पताल के पास थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर वर्तमान निवासी मो0 चौभुर्जी थाना कोतवाली जनपद शाहजहाँपुर ।
2. पंकज मिश्रा पुत्र हरिओम मिश्रा वर्तमान व स्थायी निवासी मकान न0 310 मो0 निसरजई जलालनगर थाना सदर बाजार जनपद शाहजहांपुर
पंजीकृत अभियोग : –
1.मु0अ0स0 150/23 धारा उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधि0 1986 की धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर ।
अपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0स0 38/2022 धारा 3/7 ई0सी0 एक्ट थाना शाहबाद जिला हरदोई
2. मु0अ0स0 247/2019 धारा 364/506 भादवि थाना सदर बाजार जिला शाहजहाँपुर
3. मु0अ0स0 391/2019 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व 19C (ii) उर्वरक नियंत्रण आदेश थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर
4.मु0अ0स0 214/2006 धारा 302/34 भादवि व 3(2)v एस0सी0 /एस0टी0 एक्ट थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर
5. मु0अ0स0 770/2022 धारा 420/467/468/471 भादवि व 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व 19C (ii) उर्वरक नियंत्रण आदेश
जिला शाहजहांपुर से पत्रकार अमन शर्मा
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


