उत्तर प्रदेश

बिजली का करंट लगने से बुझा घर का इकलौता चिराग।

बिजली का करंट लगने से बुझा घर का इकलौता चिराग।

संवाददाता गौरव जादौन इंडिया न्यूज दर्पण

चंडौस। थाना पिसावा क्षेत्र के गांव महगौरा के माजरा नगला खूवा में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई बिजली का करंट लगने से घर का इकलौता चिराग बुझ गया। गांव नगला खूबा निवासी छत्रपाल सिंह के बड़े पुत्र की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। जिसके चलते शुक्रवार को उनका 24 वर्षीय नाती विक्की ट्यूबवेल चलाने गया था। ट्यूबवेल न चलने पर लाइन में कुछ दिक्कत होने पर विक्की उसको ठीक करने लगा । इसके दौरान विक्की बिजली के करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन परिजन उसे खुर्जा के कैलाश अस्पताल में ले गए जहां डाक्टरों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया विक्की की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया ।विक्की अपनी तीन बहनों में दो से छोटा व एक से बड़ा था। विक्की की मौत के बाद मां और बहनों का रो रो कर बुरा हाल है

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button