उत्तर प्रदेशबदायूं
Trending

डीएम ने ली विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक

बदायूँ : 17 फरवरी। केन्द्रीय विद्यालय शेखूपुर में शुक्रवार को विद्यालय प्रबन्धन समिति की बैठक अध्यक्ष जिलाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार त्यागी ने अध्यक्ष व समिति के अन्य सदस्यों का स्वागत किया गया।

बैठक में पिछली विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक जो दिनांक 28-09-2022 को हुई थी, उसकी समीक्षा की गयी। बैठक में विद्यालय के रख रखाव हेतु विद्यालय में बाहरी रंगाई-पुताई, आवासीय परिसरों की मरम्मत, प्रथम तल तक रैम्प एवं लैब की मरम्मत आदि का अनुमोदन किया गया। डीएम ने विद्यालय की पत्रिका का विमोचन किया। बच्चों द्वारा बनाई गई कला प्रदर्शनी को डीएम ने बहुत सराहा। इस मौके पर विद्यालय के मेधावी छात्रों को भी पुरस्कृत किया। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे कहा कि मेहनत इतनी खामोशी से करो कि सफलता शोर मचाने लगे। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा के लिए लक्ष्य बना कर योजनाबद्ध तरीके से कड़ी मेहनत करे सफलता अवश्य मिलेगी। शिक्षा ही एक ऐसी दौलत है जिससे बांटने से बढ़ती है। शिक्षा से सफलता मिलती है। संस्कारयुक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० प्रदीप वार्ष्णेय, मेडीकल कॉलेज के प्रिंसीपल, कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कॉलेज से डॉ0 अजय पाल सिंह, मदर एथेना की प्रिंसीपल तथा गुलज़ार आलम सहित अन्य सम्बंधित लोग मौजूद रहे।

 

बदायूं से ब्यूरो चीफ योगेश कुमार की रिपोर्ट

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button