बर्डपुर क्षेत्र के पतिला गांव के प्राथमिक विद्यालय पहुंचने का सही रास्ता तक नहीं है।

सिद्धार्थनगर ककरहवा, बर्डपुर क्षेत्र के बगही ग्राम सभा के पतिला गांव में बने प्राथमिक विद्यालय में पहुंचने के लिए सही रास्ता तक नहीं है। इंचार्ज प्रधानाध्यापक उपेन्द्र सिंह ने बीडीओ को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि विद्यालय गेट के पास ही रास्ते से सटे गहरा गड्ढा है। इसमें आवागमन में परेशानी होती है। इसमें गिर कर बच्चे कई बार चोटहिल हो गए हैं। उन्होंने रास्ते को सही कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कई बार विद्यालय का रास्ता सही कराने को लिए ग्राम सभा बगही के सचिव व ग्राम प्रधान से कहा गया पर अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।
इससे लोगों में रोष है।बीडीओ सुरेश कुमार ने कहा कि जिम्मेदारों को निर्देशित किया जा चुका है। विद्यालय गेट के सामने रास्ते पर मिट्टी डाल दें। अगर काम नहीं हुआ है तो जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी
रिपोर्टर रमेश गुप्ता
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


