सदर विधायक पल्टूराम ने छात्रों को किया टेबलेट का वितरण

बलरामपुर। जिले के सदर विधायक पल्टूराम द्वारा कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी, दुर्गापुर लालनगर में अध्यनरत छात्रों को टेबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बलरामपुर सदर विधायक पल्टूराम और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने छात्रों को टेबलेट का वितरण किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने और पढ़ाई में सहायता मिले इस हेतु स्मार्ट फोन, टेबलेट का वितरण शुरू किया। विपक्षी दलों ने छात्रों को गुमराह भी किया लेकिन आम जनमानस और छात्रों को प्रदेश के मुखिया पर भरोसा था और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उस भरोसे के तहत सभी कॉलेजों के छात्रों को टेबलेट देने का कार्य कर रहे हैं।
सदर विधायक ने कहा कि छात्रों को टेबलेट और स्मार्ट फोन का प्रयोग सकारात्मक रूप से करना चाहिए। आज सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध हैं। छात्रों को अपने अध्यापकों का मार्गदर्शन लेते हुए अपने पाठ्यक्रम से सम्बन्धित जानकारी जुटानी चाहिए। उन्होंने विद्यालय प्रबन्ध तंत्र का धन्यवाद व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने कहा कि सरकार सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और अन्य सरकारी कार्यक्रमों के द्वारा छात्राओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि कोई भी साधारण परिवार से आना वाला व्यक्ति किसी भी ऊँचाई पर जा सकता है। कॉलेज प्रबंधक राजीव पान्डे ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया और इस महात्वाकांक्षी योजना के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। प्रधानाचार्य सुनील सिंह सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त अवसर पर भाजपा सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, प्रधान रिंकू मिश्रा, अजय मिश्रा, आकाश पान्डे, व्यवस्थापक अमित पान्डे, रजनीश पान्डे, चन्दन मिश्रा कॉलेज के अध्यापक और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।
*रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध*
*ब्यूरो चीफ बलरामपुर*
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


