उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

शाहजहांपुर की तरफ से सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा फसल अवशेष

आज विकासखंड बंडा के ब्लॉक प्रांगण में कृषि विज्ञान केंद्र शाहजहांपुर की तरफ से सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन योजना अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला कृषि प्रदर्शनी एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित जनप्रिय भाजपा विधायक पुवायां श्री चेतराम जी ने मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख डॉक्टर ओम प्रकाश जी, प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र एनसी त्रिपाठी जी, भाजपा महामंत्री भूषण वीर सिंह जी, प्रधान दूदूरी नेतराम वर्मा जी, प्रधान सिंगापुर पनई राम भजन वर्मा जी, प्रधान पिपरा शैलेंद्र सिंह जी, प्रकाश चंद्र वर्मा जी, सुधीर सिंह जी, अरुण भदौरिया जी, डॉक्टर नरेंद्र प्रसाद जी, डॉक्टर शिव कुमार यादव जी, डॉ महेश कुमार जी, डॉक्टर चंद्रपाल गुप्ता जी, डॉ विमल कुमार सिंह जी, रामसेवक जी प्राविधिक सहायक कृषि विभाग बंडा, सुरेश बाबू जी कृषि विभाग बंडा सहित तमाम किसान बंधु एवं भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।*विमलेश कुमार तहसील रिपोर्टर पुवायां*

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button