उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर
Trending

वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका के घर जाकर प्रेमी ने खुद को लगाई आग।

यूपी के शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग को लेकर एक ऐसी घटना घटी कि पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया यही नही हालात को देखते हुए अब वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।दरअसल एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर जाकर खुद को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।जलता हुआ युवक जब प्रेमिका के घर से बाहर निकला तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया।खैर किसी तरह उसकी आग को बुझाया गया।सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने आग से झुलसे युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।जहाँ उसके मजिस्ट्रेट ने कलमबंद बयान दर्ज किए हैं।

 

#पूरा मामला शाहजहांपुर के थाना रामचन्द्र मिशन का है जहाँ एक युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग चलता था।लेकिन बिरादरी अलग अलग होने की वजह शादी में परिवार वाले राजी नही थे।इसी बीच युवती की फ़ोटो वायरल होने की शिकायत थाने में की गयी।युवक को पुलिस के घर आने की बात पता चली तो वह सीधे युवती के घर जा पहुचा।अब आग युवक ने खुद लगाई या किसी और ने इस बात की तफ्तीश पुलिस कर रही है।तो वही युवक के परिजनों ने युवती के घर वालो पर आग लगाने का आरोप लगाया है।फ़िलहाल पुलिस अब इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगी है।उधर युवक की हालत गम्भीर बताई जा रही है**विमलेश कुमार तहसील रिपोर्टर पुवायां**

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button