उत्तर प्रदेशगोंडा
Trending

गैरइरादतन हत्या करने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

गैरइरादतन हत्या करने वाले 02 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार-

गोंडा संवाददाता अय्यूब आलम

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0देहात पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गैरइरादतन हत्या करने के 02 वांछित अभियुक्तों-01. विश्वनाथ, 02. महेश को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्तों ने दिनांक 19/20.02.2021 की रात्रि नाली के विवाद के चलते वादी त्रिभवननाथ शुक्ला पुत्र केदारराम नि0 ग्राम फिरोजपुर तरहर थाना को0 देहात जनपद गोण्डा व उनके परिजनों को लाठी-डण्डों से मारा-पीटा था। जिससे वादी की मां को गम्भीर चोटे आयी थी। जिनको जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया था। जहां डाॅक्टरों द्वारा उनको मृत घोषित कर दिया गया था। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. विश्वनाथ पुत्र रामशरन नि0 ग्राम फिरोजपुर तरहर बन्देअली पुरवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।
02. महेश पुत्र विश्वनाथ नि0 ग्राम फिरोजपुर तरहर बन्देअली पुरवा थाना को0 देहात जनपद गोण्डा।

पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0-418/2022, धारा 304,323,504,506,457 भादवि थाना को0 देहात जनपद गोंडा

गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 छैलबिहारी मय टीम।

इंडिया न्यूज दर्पण

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button