NSUI ने विकास यात्रा को भ्रष्टाचार यात्रा कहा, छात्र नेताओं ने कॉलेज की समस्याएं गिनाई, विकास यात्रा की अर्थी निकाली

जिला ब्यूरो चीफ अनिल दवन्डे बैतूल
बैतूल। प्रदेश भर में चल रही विकास यात्रा को ढकोसला बताते हुए कल NSUI कार्यकर्ताओं ने विकास यात्रा की अर्थी निकालकर पुतला फूंका। उन्होंने बैतूल के महाविद्यालयीन छात्रों की समस्या उठाते हुए इसे हल करने की मांग की है।
NSUI कार्यकर्ता कल कॉलेज चौक पर एकत्रित हुए उन्होंने यहां विकास यात्रा की अर्थी सजाई और फिर इसकी शव यात्रा निकालकर कालेज परिसर में पुतले का दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेस नेता ऋषि दीक्षित ने कहा कि यह भाजपा की विकास यात्रा नहीं बल्कि यह भ्रष्टाचार यात्रा है। उन्होंने कहा कि जयवंती हाकसर महाविद्यालय में छात्रों से जुड़े कई ऐसे मुद्दे हैं जिस पर राज्य शासन अपना फोकस नहीं दे पा रही है। छात्रों की कई समस्याएं हैं जैसे 700 मार्कशीट आज तक रुकी हुई है। पिछले डेढ़ सालों से छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी जब हुआ करती थी तो मार्कशीट लाने में भी यहां के जो स्टॉफ है वह असमर्थ है। यहां छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। बच्चों को ऐसी कई समस्याएं हैं। अभी कुछ दिन पहले यहां एक बच्चे को 20 लोगों ने मिलकर पीटा था।
यहां गुंडईराज चल रहा है इन सब चीजों को लेकर NSUI ने कल यहां पर राज्य शासन की शव यात्रा निकालकर बताया कि यह विकास यात्रा नहीं है, यह भ्रष्टाचार यात्रा है। इन सब चीजों को लेकर कल यहां अर्थी निकाली गई और शिवराज सरकार का पुतला जलाया गया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



