छत्रपति शिवाजी विकास वाहिनी बलरामपुर के तत्वाधान में यूपी जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देवसिंह पटेल जी का जन्मदिन मनाया गया।

हनुमान पुरवा / सादुल्लाह नगर: आज दिनांक 13 फरवरी 2023 को उतरौला 293 विधानसभा क्षेत्र के हनुमानपुरवा ग्राम सभा में उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देवसिंह पटेल जी का जन्मदिन युवा समाजसेवी भाजपा जिलामंत्री महेश कुमार वर्मा जी के आवास पर केक काटकर मनाया गया। छत्रपति शिवाजी विकास वाहिनी बलरामपुर के तत्वाधान में संरक्षक श्री दीपक मल्ल जी के निर्देशानुसार उतरौला विधायक श्री राम प्रताप वर्मा जी के दिशानिर्देश में भाजपा के निर्वतमान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सरकार में जलशक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया और मंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला मंंत्री पि०व०मो० महेश वर्मा , समाजसेवी भगवान पूजन पटेल, अरविंद वर्मा, अमर चंद वर्मा ,विनोद वर्मा ,बलरामवर्मा ,अमित वर्मा ,सुरेंद्र वर्मा व प्रदीप वर्मा आदि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।
India News Darpan के साथ क्राइम रिपोर्टर बलरामपुर से कृष्ण मुरारी की रिपोर्ट
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


