उत्तर प्रदेशबदायूं
Trending

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर व प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम

बदायूं

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर व प्रदेश कांग्रेस के निर्देशन में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम को महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष उपासना चौहान के नेतृत्व में बजीरगंज ब्लॉक के बागरपुर व हरनाथपुर में संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि जिला महिला कांग्रेस जिलाध्यक्षा सुनीता सिंह जी रहीं।
मुख्य अतिथि जिलाध्यक्षा सुनीता सिंह ने महिलाओं को राहुल गांधी जी की चिट्ठी सौंपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर रोज 82 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना घट रही है प्रदेश में महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
नेतृत्वकर्ता जिला उपाध्यक्षा महिला कांग्रेस उपासना चौहान ने लोगों को कहा कि देश में गरीबों मजदूरों का एसबीआई और एल आई सी में जमा पूंजी को मोदी सरकार अडानी को समर्पित करने लगी पड़ी है लाखों खाताधारकों का लाखों करोड़ रुपया अडानी ग्रुप में डूब चुका है।
हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष सोहनलाल सिंह, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया कांग्रेस आकाश पाठक व गांव के बहुत से ग्रामीण शामिल रहे।

बदायूं से ब्यूरो चीफ योगेश कुमार की रिपोर्ट

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button