उत्तर प्रदेशबस्ती
Trending

जब तक बहने विज्ञान के क्षेत्र में आगे नहीं आएगी तब तक लैगिंक असमानता बना रहेगा

जब तक बहने विज्ञान के क्षेत्र में आगे नहीं आएगी तब तक लैगिंक असमानता बना रहेगा

उक्त बातें दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा सिविल लाइंस कैंप कार्यालय पर आयोजित विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों के अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित एक सम्मान समारोह एवं गोष्टी मे युवा समाजसेवी हरिओम चौधरी ने व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों को बढ़ावा देना और विज्ञान में भागीदारी के लिए पूर्ण और सामान पहुंच को बढ़ावा देना है उन्होंने इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने का उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।
दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ मनोज सिंह ने कहा कि आधा आबादी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करने के लिए विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है यूनेस्को की वैश्विक प्राथमिकता लैंगिक समानता है जब तक बेटियां विज्ञान के प्रति अपनी रूचि पैदा नहीं करेंगी तब तक लेगिंग असमानता बना रहेगा उन्होंने सभी बेटियों महिलाओं को विज्ञान के प्रति आकर्षण पैदा करने की अपील करते हुए कहा कि यही एक क्षेत्र है जहां पर आप की संख्या कम है इस अंतर को पाटने के लिए शुरू से ही विज्ञान के प्रति आकर्षण पैदा करना होगा कार्यक्रम में कक्षा 9 की छात्रा अदिति को अपने हमउम्र को विज्ञान के प्रति प्रचार प्रसार करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंजू लता, रमेश सिंह ,अंकुश गुप्ता ,सुरेंद्र कुमार ,राम यज्ञ ,राहुल चौधरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे

दिलीप कुमार पांडे बस्ती

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button