
बलरामपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में विद्यार्थियों कर्मचारियों के शिक्षा हेतु कराए गए वातानुकूलित लाइब्रेरी का कमिश्नर देवीपाटन मण्डल महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल ने लोकार्पण किया। कमिश्नर महेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पुस्तकालय बन जाने से विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों दोनों को शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।
इस पुनीत कार्य के लिए एसएससी ग्रुप के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं। एसएससी ग्रुप के चेयरमैन धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोबाइल और इन्टरनेट के जमाने में अभी भी बहुत से लोगों का रुझान किताबों के प्रति बना हुआ है। लेकिन सुविधाएं न मिल पाने के कारण लोग अच्छी जानकारी और किताबों से दूर होते जा रहे हैं। पुस्तकालय बन जाने से लोगों को लाभ मिलेगा। लोगों को जानकारी और किताब के प्रति लगाव भी बढ़ेगा।
इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी देवेन्द्र प्रताप सिंह और धीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कमिश्नर को कोरोना काल में किए गए कार्यों की सेवा पुस्तिका भी भेंट की। उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) डॉ० ज्योति गौतम, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/राजस्व) प्रदीप कुमार, डी०पी० सिंह, शुभेन्द्र गौरव मिश्र, शिवम मिश्र, गौरव पान्डे सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध
ब्यूरो चीफ बलरामपुर
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


