थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करके बीक्री करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को तीन चार पहिया वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार-

थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्यीय वाहन चोरी करके बीक्री करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों को तीन चार पहिया वाहन के साथ किया गया गिरफ्तार-
थानाध्यक्ष वाल्टरगंज श्री योगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना वाल्टरगंज पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी करके बीक्री करने वाले अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह को चोरी किये गये 1. विटारा ब्रेजा सफेद कलर वाहन सख्या UP51AM 9048, 2.हुंडई क्रेटा सफेद कलर वाहन कार सख्या HR76C8342, 3. चोरी के पैसे से खरीदा गया व चोरी मे उपयोग करने से सम्बन्धित सफेद कलर होण्डा सीटी वाहन सख्या DL9CU0557, 4. चार पहिया वाहन कार ब्रेजा का सामान चार अदद दरवाजा, बम्फर, डिग्गी, तीन अदद सीट, एक अदद इंजन के साथ आज दिनांक 05.02.2023 को समय करीब 04.00 बजे ग्राम औडा जंगल टोला नदैला थाना सोनहा बस्ती से गिरफ्तार कर थाना वाल्टरगंज पर मु0अ0सं0 40/2023 धारा 411/413/447/468/471 IPC पंजीकृत कर नियमानुसार मा0 न्यायालय बस्ती रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. विजय चौहान पुत्र गेथु चौहान निवासी बीरपुर खराय थाना छावनी जनपद बस्ती हाल मुकाम पता मोहल्ला उत्तम नगर यादव इक्लेव यादव 11 मुर्गी चौका गली न0 8 दिल्ली।
2. प्रदीप यादव पुत्र रामभुवन निवासी औडा जंगला टोला नैवला थाना सोनहा जनपद बस्ती।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


