प्रदेश के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन।

उतरौला / बलरामपुर : संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन समाज एवं भारतीय किसान क्रांति यूनियन बलरामपुर के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश को संबोधित मांगपत्र उप जिलाधिकारी महोदय उतरौला को सौंपा गया। बताते चलें कि आज 2 फरवरी 2023 को गन्ना किसानों की समस्याओं के प्रति दिखाई जा रही उदासीनता के बारे में शांति पूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन करते हुए भाकियू समाज जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी एवं क्रांति यूनियन जिलाध्यक्ष मोहम्मद खलील शाह के अध्यक्षता नारे बाजी एवं धरना प्रदर्शन करते हुए उतरौला तहसील के प्रांगण में गन्ना किसानों की समस्याओं से संबंधित मांगपत्र महामहिम राज्यपाल महोदया उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय संतोष कुमार ओझा को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी एवं मोहम्मद खलील शाह ने उत्तर प्रदेश सरकार से मांग किया कि कृषि मंत्री ने घोषणा की थी कि 27 जनवरी 2023 तक गन्ना का मूल्य सरकार तय घोषित कर देगी लेकिन आज तक गन्ना मूल्य तय नहीं किया गया।यह किसानों के साथ भेदभाव और सरकार की गन्ना उत्पादक किसानों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। मिलों में गन्ने की पिराई शुरू हुए 3 महीने हो चुके है किसान की पर्ची पर गन्ने की आपूर्ति के बाद मूल्य दर्ज नहीं हो रहा है और किसान गहरे आर्थिक संकट से गुजर रहे है इसलिए हम सभी किसान संगठन आज के विरोध कार्यक्रम के द्वारा आपके समक्ष निम्न मांगे रख रहे हैं हमारी प्रमुख मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए अन्यथा हम अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे :-
(1) उत्तर प्रदेश सरकार अभिलंब गन्ने के मूल्य450 रुपया प्रति कुंतल की घोषणा करें।
(2) माननीय उच्च न्यायालय के निर्णयानुसार पिछले वर्ष के गन्ने के बकाए का भुगतान ब्याज सहित सुनिश्चित करें ।
(3) इस वर्ष किसानों के द्वारा मिलों को दिए गए गन्ने के बकाया का तत्काल भुगतान शुरू कराया जाए।
(4) गन्ने से बनने वाले उप उत्पाद( By product ) जैसे इथेनॉल, अल्कोहल, बिजली, बगासआदि के मुनाफे में गन्ना किसानों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन समाज जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी उर्फ़ कृष्णा , भारतीय किसान क्रांति यूनियन जिलाध्यक्ष मोहम्मद खलील शाह , तहसील अध्यक्ष बछराज वर्मा , बदलू भारती , राजेश कुमार यादव , जिला महामंत्री इजहारुल हसन एडवोकेट,जिला महासचिव बाड़े लाल पांडे , ब्लाक अध्यक्ष सतराम यादव, शाजनयादव, मोहब्बत अली, राधेश्याम पांडे जगदम्बा प्रसाद वर्मा,रामदास, जिवन लाल यादव, राम उजागर वर्मा , नौरंग शाह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कृष्ण मुरारी क्राइम रिपोर्टर बलरामपुर
इंडिया न्यूज़ दर्पण बलरामपुर
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


