अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की
पद्म नारायण मिश्र जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु मीटिंग हाल, जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर में रत्नेश मणि त्रिपाठी,विशेष न्यायाधीश एस०सी०/ एस०टी० एक्ट / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता में एवं कमलेश कुमार मौर्य, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर की उपस्थिति में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में विभिन्न विभागों के प्री-लिटिगेशन वाद नियत कर निस्तारित करवाने हेतु जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में रामआसरे अग्निशमन विभाग, अम्बेडकरनगर,अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी,अम्बेडकरनगर,
प्रमोद कुमार परिवहन विभाग अम्बेडकरनगर जगदम्बा शुक्ल, महानिरीक्षक निबन्धन, डा० बी झा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अम्बेडकरनगर, राम सेवक प्रसाद, जिला समन्वयक जी०एस०टी० सिद्धार्थ सिंह, अवर अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग,अमरेन्द्र कुमार, टूढा बृजेश कुमार उप कृषि निदेशक, अम्बेडकरनगर उपस्थित आये।विशेष न्यायाधीश एस०सी०/ एस०टी० एक्ट / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन वादों को चिन्हित कर एवं आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन वादो / प्रकरणों को नियत कर निस्तारित करायें एवं अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करेंसभी उपस्थित अधिकारियों द्वारा निर्देशानुसार कार्य करने एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु अपनी
प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


