अंबेडकर नगरउत्तर प्रदेश
Trending

प्राइवेट ढाबों से सुविधा शुल्क लेकर चालक परिचालक कर रहे मनमानी

 

अंबेडकरनगर
विभिन्न जनपदों से लखनऊ कानपुर दिल्ली इलाहाबाद जाने वाली रोडवेज बसों के चालक और परिचालकों की मनमानी के चलते बसों को हाईवे किनारे चल रहे गैर अनुबंधित ढाबों पर रोका जा रहा है। इन ढाबों पर यात्रियों से मनमाने रूपये लेकर उन्हें लूटा जा रहा है। बसों के अधिक समय तक खड़े रहने और खाद्य पदार्थों के मनमाने दाम वसूलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अधिकारियों के ऐसा न करने के सख्त आदेश हैं।लंबी दूरी की रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को खाना पीने से लेकर रिफ्रेशमेंट के लिए चालक द्वारा ढाबों पर रोका जाता है। लेकिन, चालक परिचालक उसी ढाबे पर बस को रोक सकते हैं जो उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम से अनुबंधित होते हैं। लेकिन, रोडवेज बस के परिचालक व चालक अपने निजी लाभ के लिए हाइवे पर मौजूद किसी भी ढाबे पर मनमाने तरीके से बस रोक देते हैं।जहां ढाबों पर यात्रियों को खाद्य सामग्री महंगे दामों पर खरीदना पड़ता है। चालक व परिचालक की मनमानी का खामियाजा यात्रियों को उठाना पड़ता है। होटल पर बनने वाला सामान भी बाजार से दुगुने मूल्य पर बेच रहे हैं। सवारियों द्वारा खाने व खरीदारी करने के बाद पैसा अधिक होने का विरोध करने पर ढाबे पर मौजूद लोग झगड़ा करने को उतारू हो जाते हैं। इसके अलावा ढाबों की गंदगी देख यात्रियों की परेशानी अलग से बढ़ जाती है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button