किसान मोर्चा 3 फरवरी से 29 मंडलों में देगा प्रशिक्षण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल:

किसान मोर्चा 3 फरवरी से 29 मंडलों में देगा प्रशिक्षण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल:
जिला ब्यूरो चीफ अनिल दवन्डे बैतूल
केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लगातार प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। इसी तरह सरकार का जीरो बजट खेती पर जोर है। इन्ही विषयों को लेकर 3 फरवरी को भाजपा किसान मोर्चा किसानों को मंडल स्तर पर प्रशिक्षण देगा। जिले के सभी 29 मंडलों में मोर्चा 3 फरवरी को प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करेगा।
प्रशिक्षण वर्ग की तैयारी को लेकर जिला कार्यालय विजय भवन में मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष इंद्रपाल पुण्डे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष भोला खंडेलवाल, श्रीचंद्र कास्देकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए आदित्य बबला शुक्ला ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग सभी मंडलो में अच्छे से हो जाए। उन्होंने कहा कि आज प्राकृतिक खेती समय की आवश्यकता है। इसी तरह मोटे अनाज और जीरो बजट खेती भी जरूरी है। शुक्ला ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार इस के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रही है। आवश्यकता है पार्टी भी इस काम से जुडे और किसानों को जागरूक करे।
इस कार्य में मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण वर्ग लाभकारी होगें। बैठक में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल कार्यकर्ताओ से मंडल स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण वर्ग को लेकर चर्चा की। बैइक का संचालन वीरेन्द्र बिलगैया और प्रमोद राठौर ने व आभार प्रशांत गावंडे ने व्यक्त किया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



