उत्तर प्रदेशबलरामपुर
Trending

जनपद के मेधावियों को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

बलरामपुर। कलेक्ट्रेट में मेधा सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिले में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को जिलाधिकारी डॉ० महेन्द्र कुमार ने टैबलेट और 21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मेधावी परिश्रमी एवं लगनशील हैं। सभी इसी तरह आगे आने वाले भविष्य में निरन्तरता को बनाए रखते हुए लक्ष्य की प्राप्ति करें। जिला विद्यालय निरीक्षक गोविन्द राम ने बताया कि मेधावियों को टैबलेट और पाठ्य सामग्री दी गई है। सभी मेधावी पाठ्य सामग्री का अपने कोर्स के अनुसार लाभ उठाएं।
जनपद में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2022 में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वालों में कुमकुम देवी राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहजौरा, रोली वर्मा जीएल यादव नया नगर रेहरा बाजार, विशाल कुमार किसान इण्टर कॉलेज सिंहमुहानी गैसड़ी बलरामपुर, रितेश कुमार सैनी न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक कॉलेज परस पल‌ईडीह गैसड़ी, फूल चरण हाजी इस्माइल इण्टर कॉलेज सादुल्लाह नगर, अवनी श्रीवास्तव बलरामपुर सिटी मान्टेसरी इण्टर कॉलेज, प्रवीण कुमार किसान इण्टर कॉलेज सिंहमुहानी गैसड़ी, यश डीडवानिया स्कॉलर्स अकेडमी इण्टर कॉलेज उतरौला, आस्था पान्डे तुलसीपुर सिटी मान्टेसरी इण्टर कॉलेज, किशन इमानुएल चर्च इण्टर कॉलेज उतरौला शामिल हैं।
वहीं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले आनन्द प्रताप सिंह बलरामपुर सिटी मान्टेसरी इण्टर कॉलेज, दुर्गेश कुमार पान्डे बलरामपुर सिटी मान्टेसरी इन्टर कॉलेज, राम सजन एचआरए इन्टर कॉलेज गाँधीनगर उतरौला, अविनाश वर्मा बलरामपुर सिटी मान्टेसरी इण्टर कॉलेज, साक्षी त्रिपाठी तुलसीपुर सिटी मान्टेसरी इण्टर कॉलेज, फैजान अहमद खान बलरामपुर सिटी मान्टेसरी इण्टर कॉलेज, कुमारी श्वेता शुक्ला बलरामपुर मॉडर्न इण्टर कॉलेज, मनीष यादव एमपीपी इण्टर कॉलेज, विजय प्रताप पटेल बलरामपुर सिटी मान्टेसरी इण्टर कॉलेज, अनिरुद्ध कुमार वर्मा, मोहम्मद अशरफ खान और कुमारी सारिका सिंह शामिल हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ० ज्योति गौतम, चन्दन पान्डे और विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

रिपोर्ट– बी०पी० बौद्ध
ब्यूरो चीफ बलरामपुर

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button