लोहिया भवन में मनाई गई वीरांगना फूलन देवी की जयंती, नेताओं ने संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को किया याद-पारसनाथ

लोहिया भवन में मनाई गई वीरांगना फूलन देवी की जयंती, नेताओं ने संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान को किया याद-पारसनाथ
अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाब बाड़ी में सोमवार को वीरांगना फूलन देवी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने फूलन देवी के जीवन संघर्ष, सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उनके संघर्ष तथा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए उनकी आवाज को याद किया। नेताओं ने कहा कि उनका जीवन कठिन परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
1. फूलन देवी का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं छोड़ी और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनीं -जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव
2. फूलन देवी ने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया। उनका संघर्ष समाज में समानता और सम्मान के लिए प्रेरणा देता है।-बाबू राम गौंड
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, पूर्व विधायक तेज नारायण पांडे पवन पांडे, महासचिव बख्तियार खान, जिला सचिव अंसार सार अहमद, बाबूराम गोंड, जिला सचिव सीताराम यादव, जिला सचिव राकेश चौरसिया, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष रामकरन यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ गोविंद विश्वकर्मा, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार यादव फौजी, महिला सभा के जिला अध्यक्ष सरोज यादव, पूजा वर्मा, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल,शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह, डॉक्टर घनश्याम यादव, इंद्रपाल यादव, पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव पावन यादव बिट्टू , युवजन सभा के प्रदेश सचिव अश्विनी यादव छोटू, जिला पंचायत प्रत्याशी सुरजीत यादव, मिल्कीपुर विधानसभा रामजी पाल, राजित राम रावत, मनोज यादव प्रधान, जितेंद्र यादव युवा नेता, जुनैद खान, एडवोकेट पंकज यादव, एडवोकेट विपिन यादव, एडवोकेट अखंड यादव, एडवोकेट अक्षय कुमार यादव, एडवोकेट विजय प्रताप यादव, एडवोकेट शिवपाल पाल , अनित शुक्ला एडवोकेट चौधरी राकेश राणा, एडवोकेट धर्मेंद्र यादव, रामबाबू यादव आदि सभी लोग मौजूद रहे
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



