अयोध्याउत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी लोहिया भवन, गुलाब बाड़ी पर संविधान मान स्तंभ दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया और स्थापना वार्षिकोत्सव, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

समाजवादी पार्टी लोहिया भवन, गुलाब बाड़ी पर संविधान मान स्तंभ दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया और स्थापना वार्षिकोत्सव, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

*संवाददाता सीताराम यादव इंडिया न्यूज़ दर्शन*

 

समाजवादी पार्टी लोहिया भवन, गुलाब बाड़ी पर संविधान मान स्तंभ दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया और स्थापना वार्षिकोत्सव, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर आज संविधान मान स्तंभ दिवस का स्थापना वार्षिकोत्सव पूरे प्रदेश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए संविधान की मूल भावना—सामाजिक न्याय, समानता, लोकतंत्र और भाईचारे—की रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है और समाजवादी पार्टी हमेशा संविधान तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी समाज के सभी वर्गों को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए कहा कि संविधान में निहित अधिकारों और मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यक्रम का समापन संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से

जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महासचिव बख्तियार खान, पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, बाबूराम गौड़ प्रदेश सचिव छोटे लाल यादव, जिला उपाध्यक्ष एजाज अहमद, जिला उपाध्यक्ष ओरौनी प्रसाद पासवान,सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार यादव फौजी, अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष रामकरन यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर गोविंद विश्वकर्मा, शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष दान बहादुर सिंह, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अली, जय सिंह यादव, रामसागर वर्मा, विधानसभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव, महिला जिला अध्यक्ष सरोज यादव,विधानसभा अध्यक्ष राजू वर्मा, पूर्व मंत्री अमृत राजपाल,अवधेश यादव, जिला सचिव सीताराम यादव, जिला सचिव राकेश, जिला सचिव रामबरन यादव, विजय यादव, जिला सचिव वसी हैदर गुड्डू, जिला सचिव अंसार अहमद, जिला सचिव असलम, दानिश खान, रामपाल यादव, राम सागर वर्मा, सियाराम यादव, चौधरी बलराम यादव,पूजा वर्मा, एडवोकेट के के वर्मा, सभाजीत वर्मा, राजित राम रावत, दाता दिन यादव, अखिलेश यादव, जितेंद्र यादव, रिजवान रसूल, मोहम्मद नफीस अहमद, पिंटू वर्मा , मोहम्मद सुफियान, राजन यादव, जिला पंचायत सदस्य असगर अली, मालिक राम यादव, सूरज निषाद, सत्येंद्र निषाद, आदि लोग उपस्थित रहे

Journlist Sitaram Yadav

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button