उत्तर प्रदेशबदायूं
Trending

बिकरू कांड का मुख्य आरोपी रहे विकास दुबे के सील मकान में फिर हुई चोरी,पत्नी ने पुलिस में की शिकायत

बिकरू कांड का मुख्य आरोपी रहे विकास दुबे के सील मकान में फिर हुई चोरी,पत्नी ने पुलिस में की शिकायत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बिकरू कांड का मुख्य आरोपी रहा एनकाउंटर में मारा गया दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के सील मकान में चोरी हुई है।विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे के मुताबिक उनके घर में दो बार चोरी हुई है।राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर के मकान में विकास दुबे की पत्नी को प्रशासन ने बाहर निकल दिया था।जुलाई 2022 से यह मकान गैंगस्टर एक्ट में सील है।

विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे ने अपने घर में चोरी की शिकायत पुलिस में की है।इससे पहले 16 जनवरी को भी रिचा दुबे ने सील घर में चोरी की शिकायत की थी। कृष्णा नगर पुलिस चोरी की घटना को खारिज कर रही थी,लेकिन फिर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

रिचा दुबे ने प्रशासन को दी गई अपनी शिकायत में कहा है कि मुझे मेरे घर में चोरी होने की सूचना मिली है।घर में आभूषण समेत कई जरूरी सामान है।क्या चोरी हुआ है इसकी जानकारी नहीं दे सकती,क्योंकि मकान सील है,लेकिन अगर चोरी हुई है तो चोरी के सामान को बरामद किया जाए, पड़ोसियों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी थी।

रिचा दुबे ने आगे कहा है कि मुझे जानकारी मिली है कि यह चोरी पुलिस प्रशासन के इशारे पर अधीनस्थ लोगों के द्वारा कराई गई है, लेकिन मुझे इस बात पर भरोसा नहीं है, मेरा आपसे निवेदन है कि अगर चोरी हुई है तो इस पर कार्रवाई की जाए और जो भी दोषी हो उसे सजा मिले।

पुलिस ने विकास दुबे के घर में चोरी की कोशिश करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।चोर घर की दीवार को फांद कर दरवाजा तोड़ रहे थे। दरवाजा तोड़ने की आवाज से पड़ोसी जाग गए थे और इसके बाद चोर भाग गए थे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button