LIVE TV
Trending

ओवरस्पीड, ड्रंकन-ड्राइव व बुलेट पटाखा पर हुई कार्रवाई

ट्रैफिक पुलिस डबवाली ने बीते सप्ताह यातायात नियमों को ताक पर रखने वालों पर लिया एक्शन,ओवरस्पीड, ड्रंकन-ड्राइव व बुलेट पटाखा पर हुई कार्रवाई

जिला पत्रकार रितेश गर्ग

(सिरसा, हरियाणा):-डबवाली । यातायात पुलिस डबवाली द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने व यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए हर क्षेत्र में प्रभावी कार्य कर रही है । जिसके लिए जहां यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जा रहा है । वहीं यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा के मूल्यों के प्रति जागरूकता प्रसारित करने के लिए शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर जागरूकता कार्यक्रम किये जा रहे हैं । जिसके तहत बीते सप्ताह यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की गई है ।
बीते सप्ताह की कार्रवाई का विवरण:ट्रिपल राइडिंग : 47, बिना नंबर प्लेट वाहन : 13, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटः 111, निर्धारित गति सीमा से अधिक गति : 72, शराब पीकर वाहन चलाने पर : 14, लेन चेंज ड्राइविंग : 63, भारतमाला रोड़ व राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाहन खड़े कर यातायात अवरूद्ध करने वाले 131 वाहनों को भी रडार पर लिया गया । बुलेट पटाखा बजाकर आमजन की शांति भंग करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल पर भी कार्रवाई की गई और 04 मोटरसाइकिलों के साइलेंसर उतरवाये गये । गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के 27 व अनऑथराइज्ड लाइट का प्रयोग करने वाले 36 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई । इसके साथ ही रेड एंड ब्लू लाइट का एक व प्रेशर हॉर्न वाले 02 वाहनों पर भी कार्रवाई हुई ।
यातायात प्रभारी का संदेश: यातायात प्रभारी नि. बिजेन्दर सिंह ने बताया कि वाहन चालक यातायात नियमों को अनदेखा कर अक्सर लापरवाही बरतते हैं, जिससे न केवल उनका बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं का जीवन भी खतरे में पड़ जाता है । पुलिस का उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि आमजन की जिंदगी बचाना है । सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले जान-माल के नुकसान को कम करना हमारी प्राथमिकता है ।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button