उत्तर प्रदेश
Trending

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गली, मोहल्ला, सड़क, चौराहा, नगर, हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान चलाया

जिला इटावा ब्यूरो चीफ बृजेश पोरवाल

इटावा।भरथना स्वतंत्रता दिवस के पहले लोगों में देशभक्ति का जज्बा जगाने भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है और झंडा वितरण भी किये जा रहे हैं इसी क्रम में आज बालूगंज स्थित चंद्रशेखर पार्क में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा की महिला मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ. अनीता जाटव की अगुवाई में मंगलवार शाम 5:00 बजे से चंद्रशेखर पार्क पहुंच कर साफ सफाई की गई और सभी बलिदानियों को पुष्पमाला पहनाकर उनको याद किया गया।झंडा वितरण का कार्यक्रम बालूगंज, सब्जी मंडी, आजाद रोड, मंदिर दानसाह, गिरधारीपुरा सभी जगह झंडा वितरण कर हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान चलाया इस दौरान सभी अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर जोश के साथ भारत माता के जयकारे लगाएं।इस मौके पर डॉ अनीता जाटव ने कहा ये तिरंगा यात्रा लोगों में देशभक्ति जागृत करने के लिए भारत माता के लिए स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के सम्मान देने के लिए निकले तिरंगा झंडा हमारी आन बान शान है यह झंडा शान से फहराएं क्योंकि इसके लिए हमारे सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है।इस झंडा वितरण कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा इटावा जिला अध्यक्ष श्रीमती बिरला शाक्य, श्रीमती रंजना दुबे, ममता गुप्ता, विष्णु भदौरिया, राजू तोमर, धर्मेंद्र शाक्य, राम लखन शाक्य, विवेक त्रिपाठी, सौरभ दुबे, गिरीश शुक्ला, बृजेश गुप्ता, मनोज गुप्ता नेहा, शशि आदि पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति प्रार्थनीय रही।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button