विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश की मण्डल कार्यकारिणी का हुआ चुनाव

विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश की मण्डल कार्यकारिणी का हुआ चुनाव
शाहजहाँपुर। विद्युत संविदा मजदूर संगठन उत्तर प्रदेश की बैठक बरेली के एक बैकट हॉल में हुई, जिसमें जनपद पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं बरेली के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित हुए। बैठक प्रदेश महामंत्री सुनील गोस्वामी की अध्यक्षता एवं मध्यांचल महामंत्री अशोक पाल के संचालन में सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर पीलीभीत एवं शाहजहाँपुर के नवल किशोर, अशोक पाल, राजेश उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत संविदा मजदूर संगठन कर्मचारियों की तमाम समस्याओं का गहनता से विचार विमर्श किया गया और सभी साथियों ने पुरजोर तरीके से हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही मण्डल स्तर पर कार्यकारिणी का चुनाव भी सम्पन्न हुआ, जिसमे मण्डल अध्यक्ष रेहान खान कार्यवाहक अध्यक्ष महामंत्री राजेश कुमार उपाध्यक्ष रावेन्द्र उपाध्यक्ष संतोष यादव मीडिया प्रभारी मुनिशपाल जिला संयोजक, अरविंद कुमार वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष और सदस्य हरि गोविंद , पियूष अवस्थी बब्लू शर्मा आदि उपस्थित रहे।विमलेश कुमार तहसील रिपोर्टर पुवायां
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


