LIVE TVअंबेडकर नगरउत्तर प्रदेश
Trending

51000 पेड़ लगाने के अभियान की शुरुआत का भी संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर विहिप ने किया वृक्षारोपण

दिनेश कुमार चौधरी ब्यूरो अंबेडकर नगर
विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है।पर्यावरण का अर्थ संपूर्ण प्राकृतिक परिवेश से है जिसमें हम रहते हैं। इसमें हमारे चारों तरफ सजीव व निर्जीव तत्व शामिल हैं,जैसे कि हवा,पानी, मिट्टी,पेड़-पौधे,जानवर और अन्य जीव-जंतु पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं।
उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के द्वारा ‘पेड़ लगाओ जीवन पाओ’ अभियान के तहत जनपद में कार्यकर्ताओं द्वारा 151 पेड़ लगाकर इस अभियान का शुभारंभ किया गया और यह संकल्प लिया गया कि पूरे जनपद में 51000 पेड़ विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा लगाया जाएगा।
जनपद मुख्यालय स्थित कर्मा हॉस्पिटल के बगल बसखारी रोड बाईपास के पास जिला मंत्री विकास मौर्या, जिला सहमंत्री संजय पाण्डेय, नगर सयोंजक राकेश सिंह द्वारा 151 पेड़ लगाकर अभियान का सुभारंभ किया गया। जिसमे मुख्य रूप से जिला मंत्री विकास मौर्य, सहमंत्री संजय पाण्डेय, नगर संयोजक राकेश सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर वृक्षा रोपण किया गया।पर्यावरण को स्वच्छ बनाएंगे इस संकल्प के साथ प्रमुख रूप से प्रान्त सत्संग प्रमुख श्याम बाबू और जिला मंत्री विकास मौर्य की अगुवाई में निरंतर 51 हजार पेड़ लगाने का अभियान जारी रहेगा।
बता दें कि पर्यावरण दिवस मनाने की नींव 1972 में पड़ी, जब संयुक्त राष्ट्र संघ ने पहला पर्यावरण दिवस मनाया है और हर साल इस दिन को मनाने का एलान किया। पहला पर्यावरण सम्मेलन 5 जून 1972 को मनाया गया था, जिसमें 119 देशों ने भाग लिया था।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button