LIVE TVअन्तर्राष्ट्रीय
Trending

लाली चुनरिया के कोर कारी,पिआ पनिया ना जाबय नजर लागी

लाली चुनरिया के कोर कारी,पिआ पनिया ना जाबय नजर लागी
मान्या पाण्डेय के गीतों को सुनने भारी संख्या में पहुंचे श्रोता
संभाग ब्यूरो चीफ रीवा प्रवेश शुक्ला

कपुरी कोठार भरतपुर में आयोजित हुआ विंध्य लोकरंग महोत्सव
सीधी| जिले के रामपुर नैकिन जनपद क्षेत्र के ग्राम कपुरी कोठार भरतपुर के हनुमान मंदिर परिसर में शनिवार की शाम विंध्य लोक रंग महोत्सव का आयोजन सौम्य पाण्डेय राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी, ऋषिराज मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, राजीव तिवारी जनपद सीईओ, शिरीष मिश्रा अल्ट्राटेक सीमेंट मझिगवां,ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री संयोजक,विवेकानन्द युथ फेडरेशन, जनपद सदस्य श्रीमती सीमा पाण्डेय, महेंद्र सिंह भदौरिया, अरूण शेखर त्रिपाठी, सिवेंन्द्र सिंह, उमेश सिंह, अशोक सिंह, प्रशांत सिंह, आदित्य सिंह, मनोज पाण्डेय, अमित सिंह, हरीश व्दिवेदी और अतिथि कलाकार डॉ. राजकुमार शर्मा
रेखा सिंह,उर्मिला मिश्र
उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय के व्दारा काली चुनरिया के कोर कारी पिआ पनिया ना जाबय नजर लागी। कहां गया बजरंगी हो कब लाउटी के आउबा। मिथिला का कण कण खिले, जमाई राजा राम मिले। फैशन मां कोरबा लजाय लागे, बोलय मां बघेली लजाय लागे। लालन तुमको मिथिला में रहना पड़ेगा, सरस मिठी गारी सहना पड़ेगा। खेलत रहन बालू रेत, मुदरिया मोरी कहो या गिरी आदि संस्कार और विवाह गीत, श्रम जीत, ऋतु गीत, जातीय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। स्थानीय हजारों की संख्या में मौजूद श्रोताओ ने राष्ट्रीय लोक गायिका मान्या पाण्डेय के व्दारा प्रस्तुत बघेली लोकगीत सुनकर भाव विभोर हो गया और काफी गीतों की काफी सराहा किये।महोत्सव में बघेली लोक गायक नरेन्द्र सिंह, बालकलाकार प्रत्यूश व्दिवेदी, सोनम मिश्रा, कपिल तिवारी, दिव्या व्दिवेदी,मानसी तिवारी ने भी बघेली लोकगीत व संस्कार गीतों की प्रस्तुति दी | आयोजन में सतना से आये बालकलाकार प्रत्यूष व्दिवेदी ने भजन से सभी को ताली बजाने में मजबूर कर दिया। उसके बघेली बघेली लोकगीत गाकर सबका मन मोह लिया। विंध्य के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र बहादुर सिंह के व्दारा पूराने आदिवासी दादरा एवं लोक गायिका सोनम मिश्रा, कपिल तिवारी ने विवाह गीतों की प्रस्तुति दी गई। बघेली लोक गायकों के अलावा संगीत संगतकार के रूप में रावेंद्र तिवारी ढोलक वादक, कर्णवीर सिंह बैंजो वादक, पवन शुक्ला तबला वादक, हरिश्चंद्र मिश्रा झांझ वादक एवं कोरस गायक, रजनीश जायसवाल कोरस, निर्भय द्विवेदी कोरस एवं मनोज विश्वकर्मा आदि ने अपनी भूमिका अदा की उत्थान सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति मध्यप्रदेश द्वारा बघेली बोली बानी के विलुप्त हो रही संस्कृति एवं गीतों के विस्तार संरक्षण, संवर्धन एवं उनके मंचीय स्वरूप को विस्तार देने के उद्देश्य से विंध्य के सभी जिलों में ‘विंध्य लोकरंग महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है |
इस दौरान आशुतोष शुक्ला, धीरू मिश्रा, शिवेन्द्र मिश्रा, मनोज निगम, वीरेंद्र विश्वकर्मा, उमानिवास मिश्रा, अरविंद सिंह, उमादास विश्वकर्मा, वीरेंद्र व्दिवेदी, प्रदीप तिवारी, पंकज गुप्ता, लक्ष्मण गुप्ता, रमाकांत गुप्ता, राधा गुप्ता, पुरूषोत्तम दास गुप्ता, राजबहोर गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि हजारों की संख्या में संगीत प्रेमी उपास्थित रहें।
151 लोक कलाकारों का हुआ सम्मान
विंध्य लोक रंग महोत्सव कपुरी कोठार भरतपुर में उत्थान सामाजिक, संस्कृतिक, साहित्यिक संस्था के व्दारा स्थानीय लोक गायक, लोक बालकों एवं कला मंडलियों सहित 151 लोक कलाकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रामपुर नैकिन राजीव तिवारी, ग्राम पंचायत कपुरी कोठार के सचिव राजेश यादव,विनय पाण्डेय, ग्राम पंचायत भरतपुर की सरपंच श्रीमती वसूधा सिंह, भरतपुर जनपद सदस्य श्रीमती सीमा पाण्डेय, बघवार जनपद सदस्य महेन्द्र सिंह भदौरिया, ऋषिराज मिश्रा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, सुनील सिंह सीएस, संविदाकार कंधवार, संजय तिवारी संविदाकार डिठौरा, विवेक व्दिवेदी चौकी प्रभारी पिपरांव, श्रीमती आराधना पाण्डेय संचालक आराधना भारत गैस अमिलई, महिमा निधान पाण्डेय प्रिंस, श्याम मेडिकल स्टोर बघवार, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री संयोजक विवेकानन्द यूथ फाउंडेशन, संतोष कुमार पाण्डेय संतोष मेडिकल अर्जुन नगर भरतपुर, हरिश्चंद्र मिश्रा, अध्यक्ष उत्थान समाजिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति मध्य प्रदेश, आशुतोष शुक्ला संचालाक संकुतला मैरिज गार्डन अगहार, पुष्पेंद्र सिंह पूर्व रेंजर बघवार, रवि मोटर्स बघवार एवं अल्ट्राटेक सीमेंट कर्मचारी एवं खदान श्रमिक मझिगवां, भारतीय मजदूर संघ के सभी पदाधिकारियों के व्दारा कलाकारों का सम्मान किया गया।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button