मध्य प्रदेशसतना
Trending

कांग्रेस ने जताया मतदाताओं का आभार दी नव वर्ष की शुभकामनाएं

सतना से जिला ब्यूरो चीफ सुनील कुमार दाहिया

मैहर – कांग्रेस ने नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ गत विधानसभा चुनाव में मतदाताओं से मिले प्यार स्नेह एवं सहयोग के लिए विधानसभा व्यापी आभार सभा आयोजित कर सभी कार्यकर्ताओं एवं जनार्दन रूपी जनता का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा रहे जबकि अध्यक्षता विधानसभा प्रत्याशी रहे धर्मेश घई ने की।जिला अध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को जमकर मेहनत करना है।आगामी लोकसभा चुनाव में सतना सीट जीतकर दम लेंगे।धर्मेश घई ने कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को टिकट दिया।अल्पसंख्यक समुदाय से होने के बावजूद मैहर की जनता जनार्दन इतना प्यार और स्नेह दिया इतने अधिक मत देकर मुझे सदैव के लिए ऋणी कर दिया।मै सबके सुख दुख में हमेशा मजबूती के साथ खड़ा रहूंगा।आपकी सेवा में उपस्थित रहूंगा।ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि हम सभी कांग्रेस जन डटकर भाजपा की गलत नीतियों का मुकाबला करेंगे।संख्या बल भले ही कम हों किन्तु हमारा हौसला अभी भी कम नहीं हुआ।सदन में न सही हम सड़क पर जनता के हक की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ेंगे। किसान कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने कार्यकर्ताओं की हर लड़ाई में उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलने की बात कही कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अजीर बिहारी द्विवेदी ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमापति गौतम केशव चौरसिया किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल सेवादल जिला अध्यक्ष अरुण तने मिश्रा संजय राय मनीष पटेल महामंत्री देवदत्त सोनी विष्णु दत्त पांडे अभिषेक पांडे फूल सिंह टेकाम ब्लॉक अध्यक्ष रामभद्र पांडे अर्जुन सिंह मसराम अमजद खान रविंद्र सिंह गुडु अमृतलाल पटेल गोविंद पटेल रविंद्र पटेल रावेंद्र सिंह पूर्व पार्षद चूड़ामणि बाड़ोलिया रामराज सिंह मुन्ना रमेश प्रजापति पार्षद ध्यानेश घई सनी जय प्रकाश बर्मा रामू कोल सरपंच नागेंद्र सिंह चौहान शशांक कुलदीपक पाठक विष्णु नाथ पांडे तिलोरा पटेल अजीर बिहारी द्विवेदी रजनीश शर्मा अखंड सिंह यशवंत सिंह दीपक सिंह हिनौता विपिन सिंह लक्ष्मण गुप्ता इंटक कांग्रेस से दिलीप त्रिपाठी राजा कांसा सनी सिंह बहादुर यादव शोभा यादव चंद्रभान सिंह राजू अनिल सिंह शेख जबरील सेवालाल यादव किरण कोल अनिल कोल विनोद यादव पंकज मिश्रा शालिग्राम पांडे मिंटू सिंह नवनीत श्रीवास्तव दुर्गेश पटेल गुड्डा अलीम जितेंद्र कुशवाहा नारायण पटेल राम भगत यादव चंद्रभान सिंह ऋषि यादव दढ़ीवल पटेल ऋषिकेश पांडे सुनील कोरी सौरभ केसरी सुरेश कोरी एमी ददा बृजभान कोल मोनू लोधी एवं मैहर विधानसभा क्षेत्र के मंडलम सेक्टर बूथ एवं सभी बैंकों के सैकड़ो पदाधिकारी उपस्थित रहे

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button