एटा सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभागार में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजन किया गया।

एटा :- 28 अक्टूबर 2023 कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मुख्य वक्ता सत्यशील मिश्रा ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके एवं पुष्प अर्पित करके किया। मुख्य वक्ता सत्य शील मिश्रा ने कहा कि वाल्मीकि का वास्तविक नाम रत्नाकर था। इनको बचपन में ही एक भीलनी ने चुरा लिया था और उनका पालन पोषण किया। यह अपने सामाजिक प्रभाव के कारण डाकू बन गए और जंगल से गुजरने वाले लोगों को लूटते थे लेकिन एक बार इनका सामना नारद जी हो गया तो उन्होंने इनके कर्मों का फल स्वयं भोगने के बारे में आत्मज्ञान कराया। तब इनको अपने पाप कर्मों का एहसास हुआ। तभी से वह नारद जी की प्रेरणा से राम नाम जपते हुए महर्षि वाल्मीकि बन गए। महर्षि वाल्मीकि संस्कृत रामायण के रचयिता हैं ।उन्होंने 24000 श्लोकों में श्रीराम उपाख्यान रामायण लिखी। प्रथम संस्कृत महाकाव्य ग्रंथ लिखने के कारण वह आदि कवि भी कहलाए। वाल्मीकि महर्षि ने राम के चरित्र का चित्र किया। उन्होंने माता सीता को अपने आश्रम में रखा। उन्होंने बाद में राम सीता के पुत्र लव कुश को ज्ञान दिया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार वर्मा,उप प्रधानाचार्य प्रेमचंद ,भवनाथ झा, अजय गौड़ , आलोक त्रिवेदी, पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, डॉक्टर संजीव कुमार सिंह, सत्य प्रकाश पाठक, डॉ अरुण राजौरिया, सूबेदार सिंह शाक्य, श्याम सुंदर शुक्ला ,सुनीता जैन ,कुसुम पांडे, ममता उपाध्याय , डॉ योगेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल अग्रवाल ,सोनिया माहेश्वरी, आलोक जैन ,डॉक्टर राहुल शर्मा ,विनय वशिष्ठ ,आश्चर्य वार्ष्णेय, श्याम भारद्वाज, अंकुर गोयल, जितेंद्र सिंह ,राहुल चौहान, पवन कुमार ,यादवेश सिंह, संजीव कुमार मिश्रा, कृष्णकांत पांडे ,विवेक पांडे, मनोज कुमार सिंह, सुनीता उपाध्याय, दयाशंकर पचौरी, नागेश अग्निहोत्री, रमन प्रताप सिंह ,अलका सक्सेना, शिखा सक्सेना, निधि पांडे, विनय प्रताप सिंह,सुखवीर सिंह , दीपक राघव, शैलेश प्रताप सिंह, योगेश कुमार मिश्रा, लोकेंद्र कुमार, कामिनी राठी, विवेक दुबे ,रवीश चंद्र, संयोगिता भारद्वाज ,अंजू वार्ष्णेय, सीता शर्मा, लवली शर्मा , डॉ अजय उपाध्याय ,सौरव गुप्ता, विकास अग्रवाल ,शिवकांत चंदेल, वीरेश कुमार, अनिल कुमार ,अनीता वर्मा ,पंकज मलिक, राजीव कुमार वर्मा, अवनीश माहेश्वरी, गार्गी शर्मा ,हरी बाबू शर्मा, विजय कुमार , नवीन नीरज शर्मा, नवनीत यादव ,सुमित उपाध्याय, प्राची गुप्ता, अनू गुप्ता ,अंजू शर्मा, छत्रपाल सिंह, राजेश कुमार, श्रृद्धेश उपाध्याय, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार,वेद प्रकाश, राजवर्धन गुप्ता, जगपाल सिंह राठौर, विजय कुमार, केशव मिश्रा ,मुनेंद्र प्रताप सिंह, मोहित शाक्य आदि सहित विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।
ज़िला संवाददाता :- शहरोज़ अली
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


