उत्तर प्रदेशएटा
Trending

नावालिग किशोरी को बहलाफुसलाकर भगा ले जाना एवं जबरदस्ती शादी दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार॥

 एटा 7  घटना का विवरण इस प्रकार  थाना जैथरा पर दिनाँक 23 सितंबर 2023 को वादी रामनिवास पुत्र दुर्जन सिंह निवासी कसेला चौकी धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा ने अभियक्क्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री उम्र 13 वर्ष को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी थी, जिस पर थाना जैथरा पर मुअसं 310/2023 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया गया था। दिनाँक 4 अक्तुब्र् 2023 को विवेचक उनि नरेश कुमार द्वारा नाबालिग लड़की को बरामद कर धारा 161/164 सीआरपीसी के बयान अंकित कराये गये बयानों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 366/368/376/120बी आईपीसी व धारा  5(L)/6 पोक्सो एक्ट व 16/17 पोक्सो एक्ट की बढोतरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण –
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये प्रभारी निरीक्षक जैथरा को अभियुक्तगण की अतिशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी अलीगंज शुधाशूं शेखर व प्रभारी निरीक्षक जैथरा फूलचन्द्र ने पुलिस टीम गठित करते हुये आज दिनाँक 7 अक्टूबर 2023 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा ग्राम नगला मोहन को जाने वाले बम्बे की पटरी से समय करीब 9.45 बजे मिली सूचना पर उक्त घटना से सम्बन्धित दो अभियुक्त सन्जू ,पप्पू को गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त सन्जू पुत्र निरोत्तम निवासी ग्राम शाहीपुर थाना कम्पिल जनपद फरूर्खाबाद। पप्पू पुत्र रामसनेही निवासी ग्राम कसेला थाना जैथरा जनपद एटा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम‌–उनि नरेश कुमार चौकी इंचार्ज धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा। है.कां 541 सतीशचन्द्र थाना जैथरा जनपद एटा। कां 817 लोकेश सेन थाना जैथऱा जनपद एटा। कां 166 सुशील कुमार थाना जैथरा जनपद एटा।

ज़िला संवाददाता :- शहरोज़ अली

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button