बैतूलमध्य प्रदेश

जयस की जिला स्तरीय चुनाव समिति गठित: जिले की सभी पांचों सीट पर चुनाव में कमर कसली है 

इंडिया न्यूज़ दर्पण/अनिल दवन्डे बैतूल

 

बैतूल। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा-कांग्रेस के बाद जयस ने भी अपनी चुनाव संचालन समिति बना ली है। यह समिति जिले के विधानसभा सीटों पर दावेदारों से “वन टू वन” चर्चा कर चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेगी।

 

जयस की प्रदेश स्तरीय चुनाव संचालन समिति गठन के बाद जिले में भी समिति का गठन कर लिया गया है। यह समिति प्रत्याशियों का चयन एवं अन्य चुनाव संबंधी रणनीति को लेकर फैसले लेगी। चुनाव संचालन समिति का जिला प्रभारी जयस कार्यकारी अध्यक्ष सुनील करोचे को नियुक्त किया गया है। सदस्य महेश शाह उईके, रितिक परते, राजकुमार काकोडिया, दिलीप पन्द्राम, डोमासिंह कुमरे, पप्पू काकोडिया, प्रदीप उइके, गुड्डू आहाके बनाया गया है।

 

जयस आरक्षित सीटों के अलावा सामान्य सीटों पर भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। समिति ने सभी 5 पांच सीटों के लिए दावेदारों से बायोडाटा मांगे हैं। जयस जिलाध्यक्ष संदीप कुमार धुर्वे ने आठनेर का दौरा कर जयस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। ब्लॉक अध्यक्ष धरमपाल कवड़े से चुनाव संबंधी चर्चा भी की।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button