बैतूलमध्य प्रदेश

कमलनाथ बोले- प्रचार, अत्याचार और भ्रष्टाचार अब MP की पहचान: शिवराज सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र; 

इंडिया न्यूज़ दर्पण/अनिल दवन्डे बैतूल 

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 

बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट सामने आते ही कांग्रेस भी नेक्स्ट मोड में आ गई है। PCC चीफ कमलनाथ ने शुक्रवार को शिवराज सरकार पर 18 साल के कार्यकाल में 225 घोटाले को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए बुकलेट जारी किया।

 

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ ने कहा, ‘प्रदेश की पहचान प्रचार, अत्याचार और भ्रष्टाचार से हो गई है। मुख्यमंत्री शिवराज अब ठगराज हो गए हैं। शिवराज के 50 प्रतिशत कमीशन राज ने एमपी को घोटालों का प्रदेश बना दिया। घोटालों पर घोटाला मामा ने जनता को धो डाला। ये भगवान को भी धोखा देते हैं। ये इंसान को छोड़ देंगे, ये उम्मीद नहीं करनी चाहिए। वह दिन दूर नहीं, जब आप गूगल पर घोटाला सर्च करेंगे तो शिवराज जी की तस्वीर आ जाएगी।’

 

इन कथित घोटालों की जांच कराने के सवाल पर कमलनाथ ने कहा, ‘अब कमलनाथ 2018 के नहीं, 2023 के मॉडल है। कांग्रेस आज शिवराज सिंह चौहान के 18 साल की घोटाला शीट जारी कर रही है। शिवराज सरकार के घोटाले की पोल खोलने वाले अभियान से जुड़ने के लिए 9593-420-420 पर मिस्ड कॉल करें ।’

 

कमलनाथ की पीसी के तुरंत बाद बीजेपी भी एक्शन में आ गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कमलनाथ को करप्शन नाथ बताते हुए कई आरोप लगाए ।

 

शिवराज ने नौजवान, किसान.. बुजुर्गों सबको ठगा है कमलनाथ ने कहा- आज 1000 से ज्यादा लोग मेरे घर पर मौजूद थे। हर दिन 600-700 लोग आते हैं, आज एक हजार से ज्यादा थे। वे केवल टिकट का आवेदन लेकर नहीं आए। इंदौर से 500 लोग आए थे और उन्होंने बताया कि वह कैसे भ्रष्टाचार के शिकार हो गए।

 

शिवराज सिंह चौहान को मैं लोकसभा से जानता हूं। मैं 2007 तक लोकसभा में उन्हें शिवराज कहकर पुकारता था, अब वही ठगराज बन गए हैं। उन्होंने सबको ठगा है। नौजवानों को ठगा, बुजुर्गों को ठगा, किसानों को ठगा, व्यापारियों को ठगा, सरकारी कर्मचारियों को भी ठगा है।

आज मध्य प्रदेश पर सबसे बड़ा कलंक भ्रष्टाचार

कमलनाथ ने कहा- इन्होंने हमारे महाकाल को भी नहीं छोड़ा। गौ माता को नहीं छोड़ा। आज प्रदेश का हर व्यक्ति या तो भ्रष्टाचार का शिकार है या भ्रष्टाचार का गवाह है। यही सबसे बड़ा कलंक आज मध्यप्रदेश पर है। आज इस गंभीर विषय पर मेरा आपसे आखिरी निवेदन है कि इसकी गंभीरता को आप डायल्यूट मत कीजिए। यही मुद्दा है, जिस वजह से कोई इंवेस्टमेंट नहीं आता। हमारे प्रदेश पर अगर सबसे भ्रष्ट होने का लेबल लगा है तो क्या यहां निवेश आएगा। आज सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी है। आर्थिक गतिविधियां घटना भी बहुत बड़ी समस्या है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button