उत्तर प्रदेश

कृषक तत्काल करा लें अपना ऑनलाईन पंजीकरण बदायूँ : बदायूं से ब्यूरो चीफ योगेश कुमार की खास रिपोर्ट 14 अगस्त। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अतुल कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत धान खरीद 01 अक्टूबर 2023 से प्रारम्भ हो रही है, जिससे सम्बन्धित किसान पंजीकरण प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो चुकी है। इसके लिए किसान को किसी भी जन सुविधा केन्द्र, साईबर कैफे से या स्वंय ूूण्बिण्नचण्हवअण्पद पोर्टल पर आनलाईन कृषक पंजीकरण करना आवश्यक है।

कृषक तत्काल करा लें अपना ऑनलाईन पंजीकरण
बदायूँ : बदायूं से ब्यूरो चीफ योगेश कुमार की खास रिपोर्ट 14 अगस्त। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अतुल कुमार वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत धान खरीद 01 अक्टूबर 2023 से प्रारम्भ हो रही है, जिससे सम्बन्धित किसान पंजीकरण प्रक्रिया भी प्रारम्भ हो चुकी है। इसके लिए किसान को किसी भी जन सुविधा केन्द्र, साईबर कैफे से या स्वंय ूूण्बिण्नचण्हवअण्पद पोर्टल पर आनलाईन कृषक पंजीकरण करना आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि गत वर्ष की तरह ओ०टी०पी० आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है, जिसके लिये किसान बन्धु पंजीकरण के समय अपना वर्तमान मोबाइन नम्बर ही अंकित करायें, जिससे एस०एम०एस० द्वारा प्रेषित ओ०टी०पी० को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण किया जा सके।
किसान पंजीयन का राजस्व विभाग के भूलेख पोर्टल से लिंकेज कराया गया है। कृषक अपनी खतौनी की खाता संख्या किसान पंजीयन में दर्ज कर अपने कुल रकबे को एवं बोये गये धान के रकबे को अंकित करेंगें। धान (कामन) हेतु रु० 2183/- प्रति कुंतल तथा धान (ग्रेड ए) हेतु / रूपये 2203/- प्रति कुंतल समर्थन मूल्य मिलेगा। धान विक्रय के समय पंजीयन प्रपत्र के साथ कम्प्यूटराईज्ड खतौनी एवं आधार कार्ड अवश्य लाये। योजना का लाभ उठाने हेतु किसान अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से लिंक कराकर एन०पी०सी०आई० मैपर पर मैप अवश्य करायें। उल्लेखनीय है कि 01 अक्टूबर, 2023 से जनपद में धान खरीद प्रारम्भ होगी। उन्हांने कृषक बन्धुओं से अनुरोध किया है कि अपना ऑनलाईन पंजीकरण तत्काल करा लें।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button