उत्तर प्रदेश

केसरिया हिंदू वाहिनी के तत्वावधान में सावन उत्सव को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया 

एटा न्यूज़ :-

आज होटल माया पैलेस में केसरिया हिंदू वाहिनी के तत्वावधान में सावन उत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया॥

 

सावन उत्सव केसरिया हिंदू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सक्सेना रजनी शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष अर्चना डॉली ने आए हुए श्रोताओं को संबोधित किया॥

 

कार्यक्रम का शुभारंभ गौ पूजन के साथ किया गया तत्पश्चात आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का स्वागत शॉल व पटका पहनाकर किया गया॥

 

कार्यक्रम में आए हुए सभी श्रोताओं एटा सदर विधायक की धर्मपत्नी प्रेमलता डेविड व नगरपालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता ने भी संबोधित किया ॥

 

मीडिया कवरेज करने आए पत्रकार बंधुओ का भी शॉल पहनाकर सम्मान किया गया॥

 

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सर्वप्रथम नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति के गीत पर अपनी नृत्य प्रस्तुति दी,कार्यक्रम में आई कुछ महिलाओं ने भी अपनी नृत्य प्रस्तुति दी, इसी क्रम में राधा कृष्ण की झांकी भी प्रस्तुत की गई॥

 

मीडिया से बात करते हुए केसरिया हिंदू वाहिनी के संस्थापक अतुल मिश्रा एवं प्रदेश अध्यक्ष अर्चना डोली ने बताया असली गौ सेवा तभी होगी जब प्रत्येक देशवासी अपने घर में एक गाय का पालन करेगा तभी गाय का संरक्षण हो पाएगा॥

 

कार्यक्रम का संचालन बबीता कुलश्रेष्ठ ने किया॥

 

कार्यक्रम महिलाओ मे मुख्य रूप अर्चना सक्सेना डोली,प्रेमलता डेविड, सुधा गुप्ता, गीतू वार्ष्णेय,सीमा वार्ष्णेय, रंजना गुप्ता,डॉ रूपा जैन,नीलम चौहान,चीना वार्ष्णेय,हिना नाज, मंजू मिश्रा, मंजू राठौर व् गौ रक्षा प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनोज यादव उपस्थित रहीं! एबं पुरषों मे चेतन बाबू यादव, पूर्व विधायक शिशुपाल यादव,राकेश गुप्ता एडवोकेट, डॉ सिद्धांर्थ सक्सेना प्रदेश महामंत्री, अरविन्द पुंडीर प्रदेश उपध्यक्ष, राजकुमार जाखेतियाँ प्रदेश संगठन मंत्री आदि उपस्थित रहे!

 

कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुषों ने सहभागिता की।

 

ज़िला संवाददाता :- शहरोज़ अली

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button