
छः माह तक हरियाणा प्रदेश के रोहतक में बंधक बना कर किया सामूहिक शारीरिक उत्पीड़न, गर्भवती होने पर कर दिया ब्रिकी
खुटार(शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र बण्डा के एक गांव निवासी महिला ने थाना खुटार में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि महिला अपने पति के साथ दिल्ली में काम करने गयी थी। तभी वहां खुटार क्षेत्र के एक गांव निवासी दो युवक उसे वहां से अपनी चार पहिया गाड़ी पर जवरन बैठा कर हरियाणा प्रदेश के रोहतक जिले में ले गये और वहां एक कमरे में बंधक बनाकर छः माह तक उसके साथ गलत कार्य करते रहे और महिला ने यह भी आरोप लगाया कि युवकों ने महिला का उत्पीड़न और शोषण और भी लोगों से करवाया। इस बीच महिला का एक छोटा बच्चा और महिला एक बच्चे से गर्भवती थी तो युवको ने खुटार लाकर एक दूसरे युवको को ब्रिकी कर दिया। महिला ने जैसे तैसे अपनी जान बचा कर अपने मायके जा पहुंची और थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया की मामला संज्ञान में आया है जांच कर आगे की कार्यवाही की जायेगी। तहसील पोवायाँ से पत्रकार अमन शर्मा
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


