अयोध्याउत्तर प्रदेश

मज़दूरी करने आए युवक को महिला से हुआ प्यार, दोनों हए फरार

बाइक, जेवरात व नगदी भी ले गया अपने साथ युवक महिला की कालोनी बनाने आया था, और वही रात रूक जाता था।

केस दर्ज, छानबीन जारी

अयोध्या।( संवाददाता धीरेंद्र मिश्रा)
शुजागंज चौकी अंतर्गत गांव रसूलपुर मजरे हयात नगर पोस्ट शुजागंज निवासी रामू ने एक नामजद युवक राम धीरज पुत्र रामजस निवासी ग्राम ढेमा तहसील व कोतवाली राम सनेही घाट बाराबंकी पर अपनी पत्नी रेशमा 28 को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला की शादी 2 वर्ष पूर्व रामू से हुई थी। पुलिस ने पति रामू की शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा महिला व युवक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को उनका कोई सुराग नही लग पाया है। गांव रसूलपुर मजरे हयात नगर पोस्ट शुजागंज निवासी रामू ने आरोप लगाया है। युवक उनके घर काम करने आया था। रामु के नाम प्रधान मंत्री आवास योजना के अंतर्गत कालोनी आयी थी। युवक उसी कालोनी में रामू के घर लेबर का काम करता था। और वह वही रात रुक जाता था। 1 अगस्त को युवक राम धीरज उसकी पत्नी रेशमा 28 को अपने प्रेमजाल में फंसाकर बहला फुसला कर भगा ले गया। युवक राम धीरज ने उसके घर से हीरो की
होंडा डिलक्स बाइक UP 42 K 8076, एंड्रॉयड मोबाइल इन्फिनिक्स स्मार्ट 6, व महिला अपने साथ जेवरात 1करधन, 1पायजेब, 3तल्ला की झुमकी,1 ठप्पा का मटरमाला,1जोड़ा कान का टप,1 नथुनी, नगद 50000 लेकर भाग गए हैं। पति रामू ने प्रार्थना पत्र के द्वारा घटना की शिकायत शुजागंज पुलिस चौकी में की है। पुलिस ने पति के शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ गुमसुदगी दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। मामला 1 अगस्त का हैं बीते सात दिन, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सबूत हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर महिला को बरामद करने के प्रयास में लगी हुई है। शुजागंज चौकी प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि गुमसुदगी दर्ज है छानबीन की जा रही है।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button