बासी नदी तट पर निर्मित अमृत सरोवर में माँ नारायणी का जल किया गया अर्पित

कुशीनगर : बासी नदी तट पर निर्मित अमृत सरोवर में माँ नारायणी का जल किया गया अर्पित माँ नारायणी सामाजिक कुंभ आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं के द्वारा विशुनपुरा विकास खंड के जरार में निर्मित अमृत सरोवर पर पवित्र मां नारायणी का जल आज मंगलवार को अर्पित किया गया।जनपद के विभिन्न अमृत सरोवरों में मां नारायणी का जल अर्पित करने के लिए आयोजन समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मां नारायणी सामाजिक कुंभ स्थल से मंगलवार को पवित्र मां नारायणी का जल भर कर विभिन्न अमृत सरोवरों के लिए प्रस्थान किया हैं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संयोजक मनोज कुमार पांडे ने ग्रामवासियों से आह्वान किया कि देश के लिए शहीद हुए जवानों के स्मृति में स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के अवसर पर दीपदान कर श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम आयोजित हो।पथलेश्वरनाथ के महंत डॉ सत्येंद्र गिरी ने नारायणी के महत्व पर चर्चा की और आगे कहा कि अमृत सरोवरों के विकास का उद्देश्य जल संरक्षण एवं जल संचयन के साथ-साथ इन्हें सांस्कृतिक स्थल के रूप में विकसित करना है अमृत सरोवर मील का पत्थर साबित होंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष छितौनी अशोक निषाद, सुनील दुबे अटल, सुप्रीयमय मालवीय ने भी संबोधित किया। ग्राम प्रधान सतीश कुमार गौतम व प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र गौतम ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। संचालक सुभाष सुहाना तथा अध्यक्षमा मंडल उपाध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने किया। इस इस अवसर पर शशिकांत मिश्र, प्रियांशु कुमार, राकेश निषाद, अजय साहनी,फूला देवी, ,पन्नेलाल चौहान, केदारनाथ तिवारी, पुनीत त्रिपाठी, केशव यादव, संजय यादव, कुन्दन रावत,सन्तोषानन्द तिवारी, प्रदीप जायसवाल,उगनी देवी आदि लोग उपस्थित
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


