पूर्वी दिल्ली सफाई कर्चारियों ने सांकेतिक धरना व प्रदर्शन किया


पूर्वी दिल्ली
सफाई कर्चारियों ने सांकेतिक धरना व प्रदर्शन किया
इंडिया न्यूज़ दर्पण ब्यूरो चीफ
नरेंद्र बंसल
पूर्वी दिल्ली दिल्ली नगर निगम शाहदरा साऊथ जोन के सफाई कर्चारियों ने अपनी जायज मागों के समर्थन में जोन कार्यालय पर एक दिन का सांकेतिक धरना दिया और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का आयोजन अखिल भारतीय मजदूर काँग्रेस की शाखा शाहदरा दक्षिण जोन की ओर से किया गया। सफाई कर्मचारीयों ने निगम प्रशासन व मुख्य मत्री अरविंद केजरीवाल व महापौर डाo शैली अरोड़ा व आप पार्टी के खिलाफ जमकर मुर्दा बाद के नारे लगाए। सफाई कर्मचारी मुख्य मागों में अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करना करूणा मूलक आधार की नियुक्तियों के लिए जोन स्तर पर बोर्ड का गठन करने अस्थाई व नियमित कर्मचारियों के डी ए के एरियर व वर्ष 2003-4 वर्ष 2013 से नियमित माने गये कर्चारियों को एरियर का भुगतान कराने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा कर्मचारी जोन में तैनात भृष्ठ ए0ओ0 धीरज को तुरंत प्रभाव से ट्राँन्सफर की मांग कर रहे थे।सभी कर्मचारी नेता ए0ओ0धीरज पर सफाई कर्मचारीयों से भेद भाव व जान बूझकर उनके कार्यो व फाईलो को अनावश्यक रोकने का आरोप लगा रहे थे।
प्रदर्शन कारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक वीरसिंह धिंगान, मलूक चन्द बैनिवाल, रा0 उपाध्यक्ष मोहन पहलवान, बिन राज पार्चा, अमरसिंह टाँक, बी पी पिहवाल, अजय ढिगिया, प्रदेश अध्यक्ष राकेश वैद विकास टाँक विजय पारचा राकेश पारचा विकास टाँक कृष्ण पाल पारचा, दलिप पारचा, राज रानी पारचा आदि ने सम्बोधित किया, श्री राकेश वैद विजय पारचा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व विधायक वीरसिंह धिंगान मोहन पहलवान ने अपने सयुंक्त बयान में कहा की यदि ए0ओ0धीरज को हटाने सहित अन्य मागों को शीघ्र नहीं माना गया तो पूर्वी दिल्ली में हडताल कराई जाएगी। प्रदर्शन में सैकडों सफाई कर्मचारियों ने भाग लिया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।



