उत्तर प्रदेश

गन्ना सर्वे प्रदर्शन का औचक निरीक्षण किया

(संवाददाता धीरेंद्र मिश्रा)

दिनांक 4 अगस्त 2023 को संजय गुप्ता (उप गन्ना आयुक्त परिक्षेत्र अयोध्या) द्वारा रोजागांव चीनी मिल क्षेत्र के ग्राम बबुरीचक , कामापुर(समिति गनौली) एवं इब्राहिमाबाद(समिति दरियाबाद) में गन्ना सर्वे प्रदर्शन का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें उप गन्ना आयुक्त द्वारा किसानों से शिकायत के संबंध में जानकारी की गई, किसानों ने बताया कि सर्वे में कोई त्रुटि नहीं है सभी का सर्वे ठीक है ।उप गन्ना आयुक्त द्वारा किए गए निरीक्षण में गन्ना सर्वे प्रदर्शन सही पाया गया । निरीक्षण के समय संजय कुमार (जिला गन्ना अधिकारी बाराबंकी), हरदयाल सिंह (गन्ना विभागाध्यक्ष रौजा गांव चीनी मिल), कपिल दीक्षित (जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोजागांव), अनिल कुमार(सचिव गनौली) , डा जनार्दन सिंह(सचिव दरियाबाद), विकास सिंह (गन्ना प्रबंधक), अनिल शुक्ला (वरिष्ठ उप गन्ना प्रबंधक) , उपेंद्र पाठक (उप गन्ना प्रबंधक) , विनिता कश्यप (राजकीय पर्यवेक्षक) एवं अंकुल वर्मा उपस्थित थे।

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button