धार जिले के धरमपुरी तहसील में धरमपुरी थाना के द्वारा मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरुक

(धार जिले से तुषार चौक)
धरमपुरी शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय धरमपुरी स्कूल में मैं हूं अभिमन्यु अभियान के के तहत पुलिस ने कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए जागरुक किया गया।
पुलिस ने युवाओं को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक जानकारियां दी गई। पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराध उनके कानूनी प्रावधान सम्मान, समानता सुरक्षा एवं संवेदनशीलता महिला एवं बच्चों पर अपराध की रोकथाम की अपील करते हुए युवाओं एवं युवतियों को में हूं अभिमन्यु अभियान के तहत युवाओं एवं पुरुषों से संवाद कर महिला एवं बच्चो पर अपराध की रोकथाम हेतु जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल परिसर में हुए में हूं अभिमन्यु कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं को एएसआई विद्याराम कुशवाह, गणपतराव बरेला, दशरथ सिंह रघुवंशी के साथ ही महिला आरक्षकों ने महिला एवं बच्चों पर अपराध की रोकथाम के लिए जानकारी देकर जागरूक किया। कार्यक्र
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।


