उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ के पहल

  • ब्यूरो रिपोर्ट सत्येंद्र कुमार दुबे कुशीनगर। कुशीनगर प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ के पहल पर सऊदी में देहांत कर गए स्वर्गीय श्री जितेंद्र यादव जी का नश्वर शरीर पहुचा घर* रोजी रोटी की तलाश में विदेश गये हुए जितेंद्र यादव की मृत्यु हो गई थी जिनका नश्वर शरीर प्रवासी भारतीय मदद समूह के प्रयासो के बाद अब वापस घर आया है।
  • बताते चले कि मृतक जितेंद्र यादव ग्राम/पोस्ट-अमवा दीगर, थाना- बर्वापट्टी, जनपद- कुशीनगर निवासी का विगत दिनों सऊदी अरब के जिद्दाह में दुर्घटना हो दुर्भाग्यवश मृत्य हो गई थी। उक्त मामले के संबंध में परिवार के लोगो ने प्रवासी भारतीय मदद समूह के संस्थापक अरविंद कुमार सागर को अवगत कराते नश्वर शरीर की वापसी हेतु मदद मांगी जिसके बाद अरविंद कुमार सागर ने अपने संस्था के छोटेलाल यादव ,जे०डी० अंसारी व रितेश कुशवाहा जी को नश्वर शरीर वापसी हेतु जरूरी कागजातों को जुटाकर इस मामले पर समूह के पहल की बात कही। सभी जरूरी कागजातों के साथ प्रवासी भारतीय मदद समूह निःस्वार्थ ने भारतीय राजदूतावास व भारतीय विदेश मंत्रालय को इस मामले से अवगत कराया। तत्पश्चात भारतीय विदेश मंत्रालय व भारतीय राजदूतावास ने इस मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित नश्वर शरीर वापसी हेतु पहल की जिसके बाद बृहस्पतिवार को नश्वर शरीर मृतक के घर पहुचा। शव पहुंचते ही गॉव में जहाँ मातम छा गया वहीं परिवार वालों कर रो रोकर बुरा हाल है।
India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button