उत्तर प्रदेश

सभासदों ने बंडा चैयरमैन पर लगाया अवैध वसूली का आरोप। अनियमितताओं के विरोध में उतरे सभासद

बंडा। शाहजहाँपुर। नगर पंचायत बंडा में अध्यक्ष पद की‌ कुर्सी संभालने के बाद से चैयरमैन की मुश्किलें लगातार बढती जा रही है। नगर पंचायत में हो रही अनियमितताओं को लेकर सभासदों मे भी आक्रोश का माहौल है। नगर पंचायत के सभासद चैयरमैन के खिलाफ बगावती सुर अपनाये हुये हैं। गुरुवार को नगर के सभी वार्डों के सभासद नगर पंचायत के अस्थाई कार्यालय पर एकत्र हुए। वहाँ उन्होंने चैयरमैन व इओ के खिलाफ‌ जमकर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद चार बिंदुओं का पत्र नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी को सौंपा। पत्र के मुताबिक चैयरमैन व नगर पंचायत के बाबू ने मिलकर 49 सडक निर्माण कार्यों का प्रस्ताव पास कर लिया। जिसकी सूचना सभासदों को नहीं दी गई। और न ही कोई मीटिंग की गई।‌ पत्र मे आगे कहा गया है कि पुवायां रोड पर उन्नति अस्पताल के पास नगर पंचायत के द्वारा जो सड़क बनाई गई है। वह मानक के अनुरूप नही बनी है। जिसके अलावा वहाँ नाली निर्माण भी नहीं किया‌ गया। जिससे जलनिकासी की समस्या बनी हुई है। विदित हो कि इससे पहले भी बंडा‌ चैयरमैन के ऊपर आरोप लग चुके हैं। मोहल्ला देवस्थान मे भी आठ माह से सड़क निर्माण का टेंडर पास हो चुका है। लेकिन इसके बाद भी सड़क नहीं बनाई जा रही है। सभासदों का कहना है कि उस फर्म को काली सूची में डाला‌ जाये। इसके अलावा पत्र मे आरोप लगाया कि नगर पंचायत के चैयरमैन अपने दलालों‌ द्वारा अवैध वसूली करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है। तो वे लोग अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने को‌ मजबूर होंगे। पत्र मे हस्ताक्षर करने वालों मे राजीव, ‌अजीत सिंह, ‌कृष्णगोपाल, मुनेन्द्र सिंह, मोहित, ज्ञानेंद्र सिंह, उमेश सिंह शामिल हैं।

 

नगर पंचायत बंडा मे मेरी नवीन तैनाती हुयी है। पूरा मामला मेरी जानकारी मे नही है। मामले जांच करवाकर कार्रवाई की जायेगी।

सत्येंद्र प्रकाश। अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत बंडा

India News Darpan

नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button